ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के 32 मुकाबले बीत जाने के बाद सेमी फाइनल में पहुंचने की होड़ तेज हो गई है। मौजूदा अंकतालिका में अफ्रीकी टीम जहां टॉप पर काबिज है। वहीं ब्लू टीम दूसरे स्थान पर स्थित है। पिछले मुकाबले में मिली जीत के बाद पाकिस्तान की भी उम्मीद जगी है। वहीं एक अन्य मुकाबले में कीवी टीम को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा है।
पाकिस्तान के अगले दो मुकाबले न्यूजीलैंड और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ है। ग्रीन टीम को अगर सेमी फाइनल में पहुंचना है तो उसे अपने दोनों मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। इसके अलावा उसे दूसरी टीमों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।
यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह का धमाल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आग उगल रहा बल्ला..चयनकर्ताओं का खींचा ध्यान
पाकिस्तानी फैन लगातार ग्रीन टीम के सेमी फाइनल में प्रवेश करने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि हर किसी की इच्छा है कि वर्ल्ड कप का सेमी फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच हो।
News18 के साथ हुई खास बातचीत के दौरान 41 वर्षीय पूर्व खिलाड़ी से सब पूछा गया कि क्या वर्ल्ड कप 2023 के सेमी फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हो सकती है? तो पनेसर ने जवाब देते हुए कहा कि भारत के ही नहीं पुरे दुनिया के फैंस चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान की सेमी फाइनल में भिड़ंत हो। उम्मीद है दोनों टीमें नॉक आउट मुकाबले में कोलकाता में आमने-सामने हो सकती हैं।
इंग्लैंड को देनी होगी मात:
बता दें अगर पाकिस्तान को सेमी फाइनल में पहुंचना है तो उसे न्यूजीलैंड और इंग्लैंड दोनों को मात देना होगा। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 11 नवंबर को कोलकाता में खेला जाएगा। पनेसर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर हैं।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
6 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
6 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
7 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
7 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
7 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
8 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
8 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
8 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines