RR vs DC: दिल्ली के खिलाफ इस प्लेइंग 11 के साथ उतरेगी राजस्थान रॉयल्स! इस स्टार खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री

IPL 2026 RR vs DC: राजस्थान रॉयल्स की टीम इस सीजन धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. इस मैच में RR की टीम एक बड़ा बदलाव हो सकता है. इस मैच में जीत हासिल कर टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंचना चाहेगी.

jacket (1) (28)
1 / 7

IPL 2026 RR vs DC: आईपीएल 2026 में 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा. राजस्थान की टीम रियान पराग की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है और पंजाब को हराने के बाद इस मैच में उतर रही है. टीम इस मैच में भी जीत हासिल कर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर जगह बनाना चाहेगी. ऐसे में इस मैच में राजस्थान की प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव हो सकता है. टीम में एक स्टार खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है.

विज्ञापन

ओपनिंग में नहीं होगा कोई बदलाव

ओपनिंग में नहीं होगा कोई बदलाव2 / 7

राजस्थान रॉयल्स की सलामी बल्लेबाजों में कोई बदलाव नहीं होगा. यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ही टीम के लिए ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे. जायसवाल भी इस सीजन 9 मैचों में 306 रन बना चुके हैं तो वहीं सूर्यवंशी 400 रन बना चुके हैं.

विज्ञापन

पराग की फॉर्म पर सबकी नजरें

पराग की फॉर्म पर सबकी नजरें3 / 7

रियान पराग की फॉर्म पर सबकी नजरें होंगी. उन्होंने अब तक इस सीजन में बल्लेबाजी से से सभी को निराश किया है. ई-सिगरेट स्मोकिंग कॉन्ट्रोवर्सी के बाद इस मैच में उनके ऊपर काफी दबाव होगा. उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में महज 117 रन ही बनाए हैं. 

रवि बिश्नोई की होगी टीम में वापसी!

रवि बिश्नोई की होगी टीम में वापसी!4 / 7

टीम के स्टार स्पिन ऑलराउंडर रवि बिश्नोई की इस मैच में प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. उन्होंने इस सीजन शानदार गेंदबाजी करते हुए 8 मैचों में 11 विकेट अपने नाम किए हैं. वो पिछले मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे. इस मैच में उनको मौका मिल सकता है. 

विज्ञापन

पावरप्ले में आर्चर बरपाएंगे कहर

पावरप्ले में आर्चर बरपाएंगे कहर5 / 7

इस सीजन जोफ्रा आर्चर कमाल की लय में नजर आ रहे हैं. पावरप्ले में वो लगातार विकेट झटक रहे हैं. उन्होंने इस सीजन हासिल किए 14 विकेट में से 9 पावर प्ले में ही आए हैं. उनका साथ देने के लिए नंद्रे बर्गर और ब्रिजेश शर्मा होंगे. 

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?

कौन बनेगा इम्पैक्ट खिलाड़ी?6 / 7

इस मैच में शुभम दुबे या ब्रिजेश शर्मा में से कोई इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैदान में उतर सकता है. इस बात का फैसला मैनेजमेंट जरूरत के हिसाब से ले सकता है. 

विज्ञापन

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 117 / 7

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा/रवि बिश्नोई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन