People call Azam Khan Elephant, Potato and Laddu: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोईन खान को तो जानते ही होंगे। मोईन विकेट के पीछे काफी चुस्त-दुरुस्त नजर आते थे। उनकी फिटनेस की खेल जगत में दाद दी जाती है। वह पाकिस्तान के लिए संकट की परिस्थिति में राहुल द्रविड़ जैसी भूमिका निभाते थे। यही वजह है कि ग्रीन टीम में वह ‘संकटमोचक’ के नाम से भी जाने जाते थे।
मोईन खान की तरह ही उनके बेटे आजम खान भी विकेटकीपर हैं। हालांकि, मोईन की तरह उनकी खेल जगत में छवि नहीं है। फैंस उन्हें कभी आलू कह देते हैं तो कभी पोटैटो और लड्डू नाम से बुलाने लगते हैं। यही नहीं हद तो तब हो जाती है जब लोग उनकी तुलना जानवरों से भी करने लगते हैं। मैदान में क्रिकेट प्रेमियों को उन्हें हाथी और कई भारी-भरकम जानवरों के नामों से भी पुकारते हुए देखा गया है। जिसका उन्हें हमेशा दुख भी रहता है।
यह भी पढ़ें- शिखर धवन फिर हुए ‘हर्ट’, बड़ी वजह आई सामने; भविष्य के लिए चिंतित ‘गब्बर’
अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसी क्या वजह है जो लोग उन्हें ऐसे भद्दे नामों से पुकारते हैं। तो इसकी वजह है उनकी फिटेनस। एक समय था जब आजम 140 किलो ग्राम से भी ज्यादा के हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने अपनी फिटनेस पर काम किया और फिलहाल 100 किलो ग्राम के आस-पास हैं। हालांकि, फैंस उनकी इस फिटनेस से भी खुश नहीं हैं और लगातार उन्हें ट्रोल करते रहते हैं।
आजम खान की लंबाई 5 फुट और 8 इंच है। क्रिकइंफो के साथ हुई खास बातचीत के दौरान उन्होंने खुलासा किया था कि वह जहां भी शिरकत करते हैं। लोग उन्हें आलू, पोटैटो,लड्डू और हाथी उपनामों से पुकारते हैं। यही नहीं उन्हें उनके पिता के नाम से भी ट्रोल किया जाता है। लोगों का मानना है कि उन्हें उनके पिता की वजह से टीम में उन्हें जगह मिली है।
युवा क्रिकेटर का कहना है कि मैं अपने ऊपर दो वजन उठाकर चल रहा हूं। एक तो खुद का वजन और दूसरा अपने पिता के नाम का। आजम खान के पिता मोईन खान पाकिस्तान के स्टार क्रिकेटर थे। उनकी तुलना विश्व के महान विकेटकीपरों में होती है।
आजम खान का क्रिकेट करियर:
आजम खान ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल सात टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से छह पारियों में 3.80 की औसत से महज 19 रन निकले हैं। टी20 फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च प्रदर्शन 10 रन का है।
संबंधित खबरें
जीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
8 mins agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
8 mins agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
42 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
3 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines