Mohsin Naqvi: टीम इंडिया को मेंस और वुमेंस एशिया कप की ट्रॉफियां नहीं मिली हैं. 2025 के मेंस एशिया कप के जरिए ट्रॉफी विवाद की शुरुआत हुई, जब टीम इंडिया ने ACC चीफ और पाकिस्तान के कैबिनेट मंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया. इसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए. 2026 के वुमेंस एशिया कप में भी नकवी ट्रॉफी देने के लिए आए और इस बार भारतीय महिला टीम ने इनकार कर दिया. BCCI ने आश्वासन दिया है कि वह ट्रॉफियां वापस लेकर आएगा. हालांकि, नकवी का ट्रॉफियां लौटाने का कोई इरादा नहीं है.
ट्रॉफियां देने के मूड में नहीं नकवी
पाकिस्तानी मीडिया ने दावा किया है कि एशियन क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन मोहसिन नकवी का ट्रॉफी लौटाने का कोई इरादा नहीं है. GEO ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रॉफी दुबई के ACC ऑफिस में ही नकवी के कब्जे में रहने वाली है. पाकिस्तानी मंत्री की मांग साफ है कि भारतीय टीमें सिर्फ उनसे ही ट्रॉफियां स्वीकार करें.
BCCI ने अपने बयान में क्या कहा था?
BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने वुमेंस एशिया कप 2026 के कुछ दिनों बाद बयान देते हुए साफ कर दिया था कि वह दोनों ट्रॉफियां वापस लाएंगे. सैकिया ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘हमें उम्मीद है कि एशिया कप की ट्रॉफियां एक दिन वापस जरूर आएंगी. मैं आपको समय नहीं बता सकता, लेकिन यह आश्वासन दे सकता हूं कि दोनों ट्रॉफियां वानखेड़े स्टेडियम में स्थित BCCI के ऑफिस में वापस आएंगी.’
ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर के जाने के बाद टीम से बाहर हो सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, बार-बार मिल रहा था मौका
कब वापस मिल पाएंगी ट्रॉफियां?
मोहसिन नकवी मौजूदा समय में एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं. उनका यह कार्यकाल अप्रैल 2027 में खत्म होगा और उनका दोबारा चुना जाना मुश्किल है. अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाने के लिए उन्हें भारत समेत ACC के सदस्यों का सपोर्ट चाहिए, जो उन्हें संभवतः नहीं मिलेगा. ACC चेयरमैन का पद अलग-अलग देशों के सदस्यों को मिलता है. ऐसे में दोबारा किसी पाकिस्तानी को लीडर बनाया जाना मुश्किल है. नकवी का कार्यकाल विवादित भी रहा है. इसी वजह से अप्रैल 2027 तक वह पावर में होंगे.
मोहसिन नकवी का कार्यकाल खत्म होने के बाद जब कोई नया अध्यक्ष चुना जाएगा, तब BCCI ट्रॉफियां वापस लेने की मांग रख सकती है. अगर नकवी अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ट्रॉफी लौटा देते हैं, तो यह खास बात होगी. हालांकि, इसकी संभावना बेहद कम होगी. ऐसे में फैंस उम्मीद कर सकते हैं कि अप्रैल 2027 के बाद भारतीय मेंस और वुमेंस टीम को एशिया कप की ट्रॉफियां सौंपी जा सकती हैं.
ये भी पढ़ें:- एमएस धोनी-विराट कोहली नहीं, पैट कमिंस ने इस भारतीय बल्लेबाज को बताया सबसे कठिन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
19 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
53 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source: Geo
First published on:
Know More: Editorial Guidelines