Mohsin Naqvi-BCCI Against Each Other: टीम इंडिया ने एशिया कप का खिताब अपने नाम किया था लेकिन उन्हें ट्रॉफी नहीं मिली. पाकिस्तान के इंटीरियर मिनिस्टर और ACC चीफ मोहसिन नकवी, टीम इंडिया को ट्रॉफी देना चाहते थे. भारतीय टीम को उनसे कप नहीं लेना था और इसी वजह से नकवी ट्रॉफी अपने साथ ले गए. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कर दिया था कि वो ICC की बैठक में इस मुद्दे को उठाएंगे और आज यानी 7 नवंबर को बैठक का आखिरी दिन है. पहले खबरें आई थी कि नकवी मीटिंग का हिस्सा नहीं बनेंगे लेकिन अब वो BCCI से आर-पार के मूड में नजर आ रहे हैं. ट्रॉफी को लेकर आज फैसला आ सकता है.
ICC मीटिंग के लिए दुबई पहुंचे मोहसिन नकवी
मोहसिन नकवी ICC की पिछली कुछ मीटिंग का हिस्सा नहीं बने थे और खबरें आ रही थी कि नवंबर में होने वाली मीटिंग में भी वो नजर नहीं आएंगे. ऐसा लग रहा था कि BCCI एशिया कप ट्रॉफी को वापस लेने के प्रयास में जो कदम उठाने वाला था, उससे नकवी डर गए हैं और नहीं आएंगे. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक नकवी मीटिंग के लिए पहुंच चुके हैं और आज ट्रॉफी को लेकर फैसला जरूर सामने आ सकता है.
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के क्रिकेटर पर लगा 5 मैचों का बैन, बॉल टेंपरिंग के आरोपों ने मचाई हलचल
आज जय शाह करेंगे फैसला!
ICC के चेयरमैन जय शाह हैं और वो बैठक में ट्रॉफी विवाद को लेकर फैसला ले सकते हैं. 7 नवंबर 2025 यानी आज जब नकवी बैठक का हिस्सा होंगे, तो BCCI ट्रॉफी वापस लेने और नकवी के खिलाफ कदम उठाने की मांग करेगा. नकवी भी अपनी बातें सामने रख सकते हैं लेकिन आखिरी फैसला जय शाह और उनकी कमेटी का रहने वाला है.
टीम इंडिया ने एशिया कप जीता है और ऐसे में ट्रॉफी रखने का हक उन्हें ही है. ऐसे में नकवी से ICC ट्रॉफी वापस मांग सकता है. अगर नकवी ICC को सपोर्ट नहीं करते हैं, तो उन्हें डायरेक्टर के पद से हटाया भी जा सकता है. अब देखना होगा कि एशिया कप की ट्रॉफी का फ्यूचर क्या होगा.
ये भी पढ़ें:- मोहम्मद शमी एक बार फिर हुए इग्नोर, तो सिलेक्टर्स पर भड़क उठे कोच, कहा- जानबूझकर टीम इंडिया से बाहर…
संबंधित खबरें
ECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
13 mins agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
46 mins agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
1 hr agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
1 hr agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
1 hr agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: ICC ने रोवमैन पॉवेल और शेरफेन रदरफोर्ड को लगाई फटकार
2 hrs agoतुषार देशपांडे ने रणजी ट्रॉफी में हैट्रिक लेकर मुंबई की कराई बल्ले-बल्ले
2 hrs ago'आप मेरी फिटनेस देख सकते हैं…' मोहम्मद शमी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 मुकाबले में बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines