---विज्ञापन---

पाकिस्तान के क्रिकेटर पर लगा 5 मैचों का बैन, बॉल टेंपरिंग के आरोपों ने मचाई हलचल

Mohammad Irfan Jr Suspended 5 Games: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद इरफान जूनियर को 5 मैचों के लिए बैन कर दिया गया है. वो ऑस्ट्रेलिया के घरेलू क्रिकेट लीग में खेल रहे थे और उनपर बॉल टैंपरिंग की आरोप लगे. अंपायर ने इस मामले को जांच के लिए भेजा और इसके बाद फैसला लिया गया क्रिकेट विक्टोरिया ने निर्णय लिया कि इरफान जूनियर अगले 5 मैच नहीं खेलेंगे.

पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 5 मैचों का बैन
---विज्ञापन---

Mohammad Irfan Junior Banned 5 Match: पाकिस्तानी तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान जूनियर को क्रिकेट विक्टोरिया ने 5 मैचों के लिए बैन कर दिया. उनपर ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरियन प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में बॉल टेम्परिंग के आरोप लगे हैं. इरफान जूनियर पाकिस्तान A टीम के लिए पहले खेल चुके हैं. उन्होंने 2017 और 2019 में पाकिस्तान सुपर लीग में हिस्सा लिया था. उन्होंने स्वांस क्रिकेट के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू लीग क्रिकेट में खेल रहे थे.

मोहम्मद इरफान जूनियर पर लगा 5 मैचों का बैन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अंपायर्स ने आरोप लगाया है कि इरफान जूनियर ने गेंद को बाउंड्री पर गलत तरीके से रगड़ा, जिससे बॉल की हालत खराब हो गई. अंपायर ने इस मामले को जांच के लिए भेजा और बाद में फैसला आया कि लेवल 3 के उल्लंघन के चलते उन्हें पांच मैचों से बैन कर दिया गया है. आपको बता दें कि वो दोषी नहीं पाए गए हैं लेकिन उनपर पेनल्टी जरूर लगी है. अब देखना होगा कि उनके लिए मुश्किलें बढ़ेंगी या कुछ मैचों बाद वो मैदान पर वापसी कर लेंगे. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच आज होगा धमाकेदार मैच, ‘No Handshake’ विवाद रहेगा जारी?

First published on: Nov 07, 2025 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola