हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चुनी प्लेइंग 11, मैच विनर खिलाड़ी को नहीं दी जगह

ICC ODI World Cup 2027: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने तैयारी शुरू कर दी है. जिसके लिए सिर्फ 20 से 22 खिलाड़ियों में से वनडे टीम को चुना जा रहा है. पूर्व खिलाड़ी ने अब इस टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग 11 भी चुनी है.

विज्ञापन
Pic Credit- AI Generated

ICC ODI World Cup 2027: मौजूदा समय में टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता है. इसके पहले टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी जीता था. अब भारतीय क्रिकेट टीम की नजरें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई है. इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए अभी से ही बीसीसीआई और टीम मैनेजमेंट ने भी तैयारी शुरू कर दी है. इस बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने इस मेगा टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. मैच विनर खिलाड़ी को उन्होंने जगह नहीं दी है. 

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरू है तैयारी 

बात करें आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तो सलामी बल्लेबाजी में कप्तान शुभमन गिल की जगह तो पक्की है. वहीं उनके साथी के रूप में रोहित शर्मा का नाम नजर आ रहा है. हालांकि फिटनेस रोहित का साथ नहीं देता है, तो उनकी यशस्वी जायसवाल को मौका दिया जा सकता है. क्रिकबज के साथ बात करते हुए पूर्व भारतीय खिलाड़ी मोहित शर्मा ने टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11 चुनी है. जिसमें भी नंबर 3 पर विराट कोहली की जगह पक्की नजर आ रही है. हालांकि वाशिंगटन सुंदर जैसे ऑलराउंडर खिलाड़ी पर भरोसा करने के बजाय उन्होंने ईशान किशन को जगह दी है. 

वहीं उपकप्तान श्रेयस अय्यर और विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की जगह तो पहले से ही पक्की नजर आ रही है. ऐसे में मुख्य फोकस गेंदबाजी पर है. ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा की जगह भी पक्की नजर आ रही है. कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और शमी का नाम नहीं नजर आ रहा है. वहीं तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह को मोहित शर्मा ने इस प्लेइंग 11 में जगह दी है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: आकाशदीप ने बताया धोनी-कोहली और रोहित को शादी में क्यों नहीं बुलाया, स्टार खिलाड़ी का वीडियो हुआ वायरल

मोहित शर्मा की संभावित प्लेइंग 11 

रोहित शर्मा/यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ENG vs NZ: तीसरे टेस्ट में काली पट्टी बांधकर क्यों उतरे न्यूजीलैंड के खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola