IPL 2023: आईपीएल 2023 के फाइनल में भले ही गुजरात टाइटंस को हार मिली हो लेकिन टीम के गेंदबाज मोहित शर्मा ने अपने प्रदर्शन से सभी को मुरीद बना लिया। उन्होंने मैच में 2 विकेट झटके और अंतिम ओवर में भी चार परफेक्ट यॉर्कर डाली। भारत के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके इस गेंदबाज ने गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल 2023 में डेब्यू किया। वे पिछले साल गुजरात के साथ ही बतौर नेट बॉलर जुड़े थे। लेकिन, इस साल हार्दिक पंड्या ने उन्हें डेब्यू का मौका दिया। उन्होंने इसे दोनों हाथों से कबूल किया।
2020 में पिता के निधन पर छोड़ा था आईपीएल
2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से डेब्यू करने वाले गेंदबाज मोहित शर्मा का वापसी का सफर काफी कठिन साबित हुआ। वे जब 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे थे तब ही उनके पिता के निधन की खबर आई। इसके बाद उन्होंने टूर्नामेंट को बीच में ही छोड़ दिया। इससे वे भारी सदमे में थे।
2 साल तक नहीं मिला कोई खरीदार
आईपीएल में पर्पल कैप जीत चुके धाकड़ गेंदबाज मोहित शर्मा को आईपीएल 2021 और 2022 में कोई भी खरीदार नहीं मिला। जिसके बाद एक दिन अचानक आशीष नेहरा ने उन्हें गुजरात टाइटंस के लिए नेट गेंदबाज के रुप में खेलने का ऑफर दिया। इसे मोहित ने मंजूर किया। वे 2022 में बतौर नेट गेंदबाज के रुप में खेले और अपनी गेंदबाजी से मैनेजमेंट को खुश कर दिया। जिसके बाद अगले साल गुजरात ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया।
आईपीएल 2023 में किया शानदार कमबैक
आईपीएल 2023 में मोहित शर्मा को 14 अप्रेल को अपना पहला मैच खेलने का मौका मिला। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने तीन महत्वपूर्ण विकेट झटके। इसके बाद वे रुके नहीं और अपनी स्लोअर गेंद से सभी बल्लेबाजों को हैरान कर दिया। आईपीएल 2023 में उन्होंने 14 मुकाबलों में 27 विकेट झटके। उन्होंने आईपीएल के क्वालिफायर 2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट झटके थे। उन्होंने फाइनल में भी 2 महत्वपूर्ण विकेट लिए।
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
11 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
33 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
41 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines