कानूनी पचड़े में फंसे सिराज, तिलक और रायुडू! बिना BCCI की मर्जी के कर दिया ये काम

Legal Notice to Cricketers: टीम इंडिया के स्टार्स मोहम्मद सिराज और तिलक वर्मा कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू को भी लीगल नोटिस मिला है. उन पर अपंजीकृत क्रिकेट लीग का प्रमोशन करने के आरोप हैं.

tilak varma mohammed siraj ambati rayudu

सिराज, तिलक और रायुडू को मिला लीगल नोटिस (Image: Tilak Varma, Mohammed Siraj and Ambati Rayudu Instagram)

Legal Notice to Cricketers: भारतीय टीम के स्टार मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा और पूर्व भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायुडू एक बड़ी गलती के कारण कानूनी पचड़े में फंस गए हैं. तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने प्रस्तावित TG20 लीग को लेकर कड़ा एक्शन लिया है. यह क्रिकेट लीग TCA से पंजीकृत नहीं है, इसके बावजूद कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ने इसका प्रचार किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने इसी वजह से तीनों क्रिकेटर्स को नोटिस भेज दिया है. TCA ने दावा किया है कि BCCI से भी इन खिलाड़ियों को प्रचार की अनुमति नहीं मिली थी.

विज्ञापन

तिलक, रायुडू और सिराज को मिला लीगल नोटिस

ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने अपंजीकृत TG20 लीग का प्रमोशन करने के लिए भारतीय क्रिकेटर्स मोहम्मद सिराज, तिलक वर्मा और अंबाती रायुडू को लीगल नोटिस भेजा है. इसके अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और वेंकटेश को भी इस मामले को लेकर नोटिस भेजा गया है.

विज्ञापन

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने नोटिस में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि HCA द्वारा BCCI की गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा है और बिना किसी मंजूरी के TG20 लीग का आयोजन किया जा रहा है. बता दें कि BCCI की अनुमति के बिना किसी भी क्रिकेट लीग का आयोजन नियमों का उल्लंघन माना जाता है.

विज्ञापन

तिलक, सिराज और रायुडू की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया

तेलंगाना क्रिकेट एसोसिएशन ने नोटिस में साफ किया कि खेल जगत के बड़े खिलाड़ियों को अपंजीकृत लीग का प्रमोशन करना फैंस को गुमराह कर सकता है. बता दें कि अभी तक किसी भी भारतीय क्रिकेटर की इस मामले पर प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा और वेंकटेश ने भी मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी है. BCCI की अनुमति के बिना क्रिकेटर्स ने TG20 लीग का प्रचार किया और इसी को लेकर अब उनसे सवाल पूछे जा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ