Mohammed Siraj likes to bowl long spells: भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीम मौजूदा समय में दो मैचों की टेस्ट सीरीज के तहत आमने-सामने है। सेंचुरियन में पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय टीम ने केपटाउन में मेजबान टीम के होश उड़ा दिए हैं। न्यूलैंड्स में पहले ही दिन भारतीय तेज गेंदबाजों का कहर देखने को मिला, खासकर मोहम्मद सिराज का। सिराज ने पहली पारी में उम्दा गेंदबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की। मैच के बाद उन्होंने रेड बॉल क्रिकेट में अपने भविष्य को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है वह लंबे समय तक इस फॉर्मेट में अपने देश का प्रतिनिधित्व करते रहेंगे।
भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे के साथ हुई बातचीत के दौरान सिराज अपने प्रदर्शन से काफी खुश नजर आए। इस दौरान उन्होंने बताया कि उनके क्रिकेट करियर में टेस्ट क्रिकेट उनके लिए काफी महत्वपूर्ण फॉर्मेट है।
यह भी पढ़ें- IND Vs SA: अपने ही घर की पिच से नाखुश अफ्रीकी कप्तान! डीन एल्गर ने केपटाउन की Pitch पर दिया बयान
सिराज ने कहा, ‘टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मैं अधिक से अधिक टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना चाहता हूं। मुझे लंबे स्पेल में गेंदबाजी करने की चुनौती पसंद है। मैं टेस्ट क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहता हूं।’
न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाजों के प्रतिकूल थी। यही वजह रही कि यहां पहले ही दिन कुल 23 विकेट गिरे। ऐसी परिस्थिति में जब सिराज की योजना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि गेंद को एक दिशा में लगातार सही जगह पर डालना बल्लेबाजों को परेशान करने के लिए पर्याप्त था।
सेंचुरियन टेस्ट में सिराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं था। हालांकि गलतियों का तुरंत एहसास होने से वह दूसरे टेस्ट मुकाबले में वापसी करने में कामयाब रहे। उन्होंने बताया कि पिछले मुकाबले में पारी समाप्त होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि मैं बहुत अधिक प्रयास कर रहा था। मैंने पहला मेडन ओवर 24वें ओवर में डाला था। जब मैंने अपनी गेंदबाजी के वीडियो देखें तो मुझे पता चला कि मैं कहां गलतियां कर रहा था।
संबंधित खबरें
हैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
42 mins agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
52 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
1 hr agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
1 hr agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
2 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
2 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
3 hrs agoरोहित-विराट के फैंस के लिए खुशखबरी, नहीं बदलेगा IND vs SL मैच का वेन्यू
3 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines