Mohammed Siraj Appointed Captain: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज चल रही है. श्रृंखला अभी 1-1 की बराबरी पर है. भारत ने पहला, वहीं न्यूजीलैंड ने दूसरा एकदिवसीय मुकाबला अपने नाम किया. भारतीय गेंदबाजी अटैक का मोहम्मद सिराज अहम हिस्सा हैं और अब उन्हें श्रृंखला के बीच घरेलू क्रिकेट में कप्तानी सौंप दी गई है. वो रणजी ट्रॉफी में अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. दरअसल, सिराज भारतीय टीम के सबसे सीनियर प्लेयर्स में से एक हैं और वो रणजी ट्रॉफी खेलेंगे.
मोहम्मद सिराज बने कप्तान
हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन (HCA) ने फैसला लिया है कि मोहम्मद सिराज अब रणजी ट्रॉफी में हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. वो इस महीने होने वाले दो रणजी मैचों (बनाम मुंबई और छत्तीसगढ़) में टीम का नेतृत्व करेंगे. बता दें कि सिराज राहुल सिंह की जगह टीम की कमान संभालेंगे और पहली बार हैदराबाद की कप्तानी करेंगे. सिराज की मौजूदगी हैदराबाद को टूर्नामेंट में वापसी करने और टॉप पर जाने में मदद कर सकती है.
HCA ने किया ऐलान
हैदराबाद क्रिकेट असोसिएशन के सिलेक्टर चीफ पी हरिमोहन ने मोहम्मद सिराज को लेकर ऐलान करते हुए कहा, ‘हमने उनसे बात की है और वो बचे हुए सीजन के लिए उपलब्ध हैं. वो फाइटर हैं और हमेशा जीतने की कोशिश करते हैं. हमें भरोसा है कि अन्य टीमों की मुश्किलें बढ़ाएंगे.’
ये भी पढ़ें:- टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले फिर मुश्किलों में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड, डायरेक्टर नजमुल इस्लाम पर आई नई मुसीबत
हैदराबाद का अब तक रणजी ट्रॉफी 2025-26 में प्रदर्शन
रणजी ट्रॉफी 2025-26 टूर्नामेंट में हैदराबाद ग्रुप D का हिस्सा हैं. अभी वो अंकतालिका में चौथे स्थान पर हैं. पांच मैचों में उन्हें एक जीत और एक ड्रॉ से संतुष्ट होना पड़ा है. 22 जनवरी को हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई से होने वाली है. इसके बाद उनका ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 29 जनवरी को छत्तीसगढ़ के खिलाफ होगा. सिराज की मौजूदगी में राहुल सिंह टीम के उपकप्तान होंगे.
रणजी ट्रॉफी के बचे हुए दो मैचों के लिए हैदराबाद का स्क्वाड
मोहम्मद सिराज (कप्तान), राहुल सिंह (उपकप्तान), सीवी मिलिंद, तनय त्यागराजन, के रोहित रायुडू, के हिमातेजा, ए वरुण गौड़, एम अभिरथ रेड्डी, राहुल रादेश (विकेटकीपर), अमन राव पेराला, सीटीएल रक्षण रेड्डी, एन नितिन साई यादव, कनाला नितेश रेड्डी, साई प्रगनय रेड्डी (विकेटकीपर) और बी पुन्नैया.
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की टेंशन बना ये क्रिकेटर, T20 वर्ल्ड कप की टीम में हो सकता है बड़ा बदलाव
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
26 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
38 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
42 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines