टीम इंडिया की टेंशन बना ये क्रिकेटर, T20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव

Washington Sundar out of New Zealand T20I series: टीम इंडिया के अहम ऑलराउंडर वाशिंटन सुंदर न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में उनके टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने पर भी सस्पेंस पैदा हो गया है. ये इंजरी 11 जनवरी को वडोदरा वनडे के दोरान सामने आई थी.

IND vs NZ

Washington Sundar Injury Update: भारत के ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की साइड स्ट्रेन ने उन्हें अगले बुधवार से शुरू होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से बाहर कर दिया है. वाशिंगटन को रविवार 11 जनवरी को वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते वक्त बाईं निचली पसली के हिस्से में डिसकंफर्ट हुआ था. इसके बाद उन्हें 3 मैचों की वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस

सूत्रों के मुताबिक, 26 साल के वाशिंगटन अगले नागपुर में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए वक्त पर ठीक नहीं हो पाएंगे. एक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को बताया, ‘वाशिंगटन सुंदर को साइड स्ट्रेन के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर कर दिया गया है.’ वाशिंगटन की चोट उनके 7 फरवरी से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने पर सस्पेंस पैदा करती है. अगर ऐसा हुआ टीम इंडिया के स्क्वाड में बदलाव हो सकता है.

विज्ञापन

वडोदरा वनडे में सुंदर की परफॉर्मेंस

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी 2026 को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में सीरीज का पहला वनडे मुकाबला खेला गया था. इस दौरान सुंदर ने 5 ओवर की गंदबाजी की जहां उन्होंने 5.40 इकोनमी रेट से 27 रन दिए, उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला. बल्लेबाजी की बात करें तो उन्होंने 7 गेंदों पर 7 रन बनाए और मैच के आखिर तक टिके रहे. इसी मैच में उन्हें इंजरी का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

तिलक वर्मा भी इंजर्ड

तिलक वर्मा भी ग्रोइन इंजरी के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पहले 3 टी20 मैचों से बाहर हैं, जिसके लिए सर्जरी की जरूरत पड़ी. हालांकि उम्मीद है कि वो भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले ठीक हो जाएंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ