Mohammed Shami: भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी 2026-27 खेल रहे हैं. 11 अक्टूबर से टूर्नामेंट का आगाज हो चुका है. कई टीमें मैदान पर उतर चुकी हैं. बंगाल और दिल्ली की टीम के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. पहले दिन मोहम्मद शमी ने अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाया और भारतीय टीम में वापसी का दरवाजा खटखटाया. शमी ने बंगाल के लिए सबसे किफायती गेंदबाजी कर सर्वाधिक विकेट भी चटकाए.
शमी का शानदार प्रदर्शन
शमी ने दिल्ली के स्टार बल्लेबाज यश धुल के रूप में अपना पहला विकेट लिया. इसके बाद वह नहीं रुके. उन्होंने दिल्ली के गेंदबाजों को लगातार परेशान किया और अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाया. उन्होंने 17.3 ओवर गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके. इस दौरान उन्होंने 9 मेडन ओवर के अलावा 1.71 की इकोनॉमी रेट से केवल 30 रन खर्च किए. अपनी गेंदबाजी से उन्होंने समां बांध दिया.
240 रनों पर सिमटी दिल्ली
शमी की शानदार गेंदबाजी की वजह से दिल्ली की टीम 77.3 ओवर में ही 240 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज सार्थक रंजन ने 80 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली. उनके अलावा आयुष दोसेजा ने 92 गेंदों में 42 रन बनाए. इसके अलावा ऋतिक शौकीन ने अर्धशतकीय पारी खेली और टीम के लिए 98 गेंदों में 56 रन बनाए. इसके अलावा कोई भी खिलाड़ी अपनी बल्लेबाजी से प्राभावित नहीं कर सका.
ये भी पढ़ें: ‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर सुरेश रैना का बड़ा दावा
शमी को मिल सकता है मौका
हाल ही में भारतीय टीम में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भुवनेश्वर कुमार को टी-20 दल में जगह मिली है. उनकी वापसी 4 सालों बाद हुई है. ऐसे में अब शमी को भी भारतीय टीम में मौका मिलने की उम्मीद है. शमी ने भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. इसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला. शमी ने भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. वह घरेलू टूर्नामेंट में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. लेकिन अब तक उन्हें नजरअंदाज किया गया है. हालांकि अब उनकी वापसी हो सकती है. न्यूजीलैंड दौरे पर उन्हें वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: होलकर स्टेडियम में पहली बार होगा भारत-वेस्टइंडीज का T20I मैच, जानिए पिछले 4 मैचों में क्या-क्या हुआ
शमी का शानदार करियर
शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा उन्होंने 108 वनडे मैच में 206 विकेट चटकाए हैं. वहीं, 25 टी-20 मैच में उन्होंने देश के लिए 27 विकेट लिए हैं. विश्व कप 2023 में भी उन्होंने टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे. उन्होंने 7 मैच में 24 विकेट लिए थे.
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines