T20 World Cup 2022: बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मोहम्मद शमी को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। इसके साथ ही मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अपने फाइनल 15 खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी को भेज दी है।
https://twitter.com/BCCI/status/1580875833522421761?s=20&t=Ia_VE1iatwd8oG1j6WXeBQ
बुमराह के रिप्लेसमेंट में सिराज और शमी की चर्चा थी
आपको बता दें कि अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही ये साफ हो गया था कि जसप्रीत बुमराह पीठ में दर्द की वजह से टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा नहीं होंगे। इसके बाद से ही उनके रिप्लेसमेंट को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म था, जिस पर अब विराम लग चुका है। बुमराह को रिप्लेस करने की रेस में मोहम्मद शमी के अलावा मोहम्म सिराज का नाम भी चल रहा था, लेकिन अंत में शमी के नाम पर मुहर लगी है।
रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी बदलाव किया गया
टी 20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अपने रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में भी दो बदलाव किए हैं। दरअसल, मोहम्मद शमी मुख्य टीम में शामिल हो चुके हैं, जबकि दीपक चाहर चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलिया नहीं जा पाएंगे। इसिलए रिजर्व खिलाड़ियों के दो स्लॉट खाली हो गए थे।
15 खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट आईसीसी को भेजी गई
दो स्लॉट खानी होने के चलते रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में मोहम्मद शमी की जगह मोहम्मद सिराज को जगह मिली है। इसके अलावा दीपक चाहर को शार्दुल ठाकुर ने रिप्लेस किया है। टी20 वर्ल्ड कप के लिए बीसीसीआई ने अपने फाइनल 15 खिलाड़ियों की लिस्ट आईसीसी को भेज दी है।
अभी पढ़ें – Women’s Asia Cup 2022: भारत और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, जानें कब और कहां लाइव देख सकेंगे मैच
ICC T20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
30 mins agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
4 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines