Mohammed Shami: दलीप ट्रॉफी का पहला सेमीफाइनल मैच सेंट्रल जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जा रहा है. 30 अगस्त से मुकाबला खेला जा रहा है आज यानी 1 सितंबर को मैच का तीसरा दिन है. ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी और मुकेश कुमार भी हिस्सा ले रहे हैं. दोनों ही गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 12 विकेट अपनी झोली में डाले. शमी और मुकेश फिलहाल भारतीय टीम से दूर हैं.
पहली पारी में शमी और मुकेश का शानदार प्रदर्शन
सेंट्रल जोन के खिलाफ मोहम्मद शमी ने पहली पारी में 16 ओवर डाले और 42 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा दूसरी पारी में शमी ने 16 ओवर में 56 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए. इस तरह उन्होंने दोनों ही पारियों में 6 विकेट अपनी झोली में डाला.
ये भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी 2026-27 के लिए सिद्धेश लाड बन सकते हैं मुंबई के कप्तान
वहीं, मुकेश कुमार ने पहली पारी में 16 ओवर में 56 रन खर्च किए और 3 विकेट चटकाए थे. उन्होंने 3.50 की इकोनॉमी रेट के साथ गेंदबाजी की. अपनी दूसरी पारी में मुकेश ने शानदार प्रदर्शन किया और 12 ओवर में 44 रन खर्च कर 4 विकेट लिए. उन्होंने 3.66 की इकोनॉमी रेट से रन खर्च किए. इस तरह शमी और मुकेश ने मिलकर दोनों ही पारियों में ईस्ट जोन के लिए 13 विकेट निकाले.
ये भी पढ़ें: 10 चौके और 5 छक्के… वैभव सूर्यवंशी के दोस्त विहान मल्होत्रा ने मचाई तबाही, तूफानी शतक ठोक टीम को दिलाई धमाकेदार जीत
जीत की ओर ईस्ट जोन
सेंट्रल जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 80.1 ओवर में 266 रन बनाए थे. टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए. उन्होंने 88 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी. जवाब में उतरी ईस्ट जोन ने दूसरी पारी में 57 ओवर में 266 रन बनाकर स्कोर बराबर कर दिया. ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा रन वैभव सूर्यवंशी ने बनाए. उन्होंने 81 गेंदों में 92 रन बनाए, जदबकि अभिमन्यु ईश्वरन ने 106 गेंदों में 69 रन बनाए.
सेंट्रल जोन दूसरी पारी में 50.2 ओवर में 158 रनों पर सिमट गई. दूसरी पारी में टीम का कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. सबसे ज्यादा रन अमन मखौड़े ने बनाए थे. उन्होंने 89 गेंदों में 41 रन बनाए. 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ईस्ट जोन 26.3 ओवर में 93/3 रन बना चुकी है. ईस्ट जोन को जीत के लिए 66 रनों की जरूरत है. फिलहाल ईशान किशन और कुमार कुशाग्रा बल्लेबाजी कर रहे हैं. दूसरी पारी में ईस्ट जोन के लिए अभिमन्यु ईश्वरन ने 55 गेंदों में 24 और वैभव सूर्यवंशी ने 43 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा विराट सिंह ने 36 गेंदों में 12 रन बनाए.
संबंधित खबरें
IND vs WI: रांची में गरजा ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला
18 mins agoईशान किशन के मुरीद हुए बैटिंग कोच सितांशु कोटक, जमकर की तारीफ
43 mins agoCSK की फ्रेंचाइजी में शामिल हुए कीरोन पोलार्ड, मैनेजमेंट का बड़ा फैसला
1 hr agoरांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का टी20I रिकॉर्ड? 3 साल बाद होगी वापसी
1 hr agoIND vs WI: रांची की पिच से अनजान हैं ये 9 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: कब, कहां और कैसे देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत LIVE?
2 hrs agoनाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए विराट-सचिन समेत कई दिग्गज क्रिकेटर
2 hrs agoवॉशिंगटन सुंदर को सीएम विजय से मिले 75 लाख रुपये
2 hrs agoवैभव या सैमसन, दूसरे टी20 मैच में किसे मिलना चाहिए मौका? पुजारा ने बताया
3 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर भारतीय बैटिंग कोच का बड़ा बयान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines