हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

BCCI का मास्टर स्ट्रोक, खत्म होगा मोहम्मद शमी इंतजार! इस सीरीज से टीम इंडिया में हो सकती है वापसी

Mohammed Shami Return in Team India: स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की जल्द ही टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि टीम इंडिया के सिलेक्टर्स उनको अफगानिस्तान के खिलाफ इकलौते टेस्ट में मौका दे सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर

विज्ञापन

Mohammed Shami Return in Team India: आईपीएल 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया इस साल के अपने टेस्ट अभियान की शुरुआत करने जा रही है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया अफगानिस्तान के खिलाफ एक टेस्ट मैच खेलने वाली है. ये मुकाबला 6 जून से 10 जून तक खेला जाएगा. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच के लिए अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सिलेक्शन कमेटी 19 मई को टीम का चयन करेगी. सामने आ रही जानकारी के अनुसार इस मैच में दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हो सकती है. 

शमी को मिलेगा अफगानिस्तान टेस्ट में मौका

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले इकलौते टेस्ट मुकाबले के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया जा सकता है. इसके अलावा मोहम्मद सिराज को भी वनडे सीरीज के लिए इस टेस्ट से आराम दिया जा सकता है. रेव स्पोर्ट्ज की रिपोर्ट के अनुसार इस मैच में मोहम्मद शमी को खेलने का मौका दिया जा सकता है. शमी आखिरी बार साल 2023 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया के लिए रेड बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आए थे. 

शमी ने साबित की अपनी फिटनेस

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी में खेला था. इसके बाद से वो टीम इंडिया से लगातार बाहर ही चल रहे हैं. चोट से वापसी के बाद से ही उनकी फिटनेस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं लेकिन उन्होंने भी इसका जवाब बखूबी अपने प्रदर्शन से दिया है. घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने हर फॉर्मेट में कमाल का प्रदर्शन किया था तो वहीं आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजाइंट्स के लिए भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. 

विज्ञापन

मोहम्मद शमी ने टीम इंडिया के लिए अब 64 टेस्ट मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 229 विकेट चटकाए हैं. इसी के साथ उन्होंने 6 बार 5 विकेट हॉल भी अपने नाम किया है. टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 2 अर्धशतक भी हैं.

ये भी पढ़िए- IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार प्लेऑफ में जगह बनाने वाली फ्रेंचाइजी कौन? RCB ने की MI की बराबरी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola