हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

भुवनेश्वर कुमार का हो गया कमबैक, अब इन 5 बड़े खिलाड़ियों की बारी... जल्द हो सकती है टीम इंडिया में वापसी

Team India: भुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. लगभग 4 साल बाद भुवी को चयनकर्ताओं ने टीम में जगह दी है. अब मोहम्मद शमी समेत कुछ और खिलाड़ियों की भी स्क्वाड में वापसी हो सकती है.

विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार के बाद कुछ और खिलाड़ियों का कमबैक हो सकता है (Image: ANI)

Team India: टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी हो गई है. उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम के स्क्वाड में शामिल किया गया है. लगभग 4 साल बाद भुवी दोबारा टीम इंडिया की जर्सी में नजर आएंगे. अजीत अगरकर की विदाई के बाद प्रज्ञान ओझा के नेतृत्व वाली चयन समिति ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए T20I स्क्वाड का चयन किया और भुवनेश्वर को जगह देकर फैंस को खुश कर दिया है. काफी ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अभी टीम इंडिया से बाहर हैं, लेकिन अब उनकी भी वापसी हो सकती है.

1. मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. शमी का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है. इसके बावजूद भारतीय टीम में उनका कमबैक नहीं हो पाया है. अफवाहों की मानें, तो अजीत अगरकर उन्हें फिट नहीं मानते थे. इसी वजह से उनकी वापसी नहीं हो रही थी. अगरकर की विदाई के बाद शमी की वापसी की राह आसान हो गई है.

2. क्रुणाल पांड्या

भुवनेश्वर कुमार की तरह ही क्रुणाल पांड्या भी लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. IPL के पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. रवींद्र जडेजा का वनडे में पिछले कुछ समय से प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. ऐसे में क्रुणाल पांड्या को अपने प्रदर्शन के आधार पर टीम में लाया जा सकता है.

विज्ञापन

3. मुकेश कुमार

मुकेश कुमार को टीम इंडिया में खुद को साबित करने का पर्याप्त मौका नहीं मिला और उन्हें बाहर कर दिया गया. मुकेश कुमार का हालिया प्रदर्शन बेहतरीन रहा है और उन्होंने ईरानी कप में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने चयनकर्ताओं से उनके नाम पर चर्चा करने के लिए कहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है.

ये भी पढ़ें:- अजीत अगरकर की विदाई के बाद भावुक हुए गौतम गंभीर, कहा- तीनों ICC ट्रॉफी आपके…

विज्ञापन

4. सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी पर कब्जा किया, लेकिन टूर्नामेंट के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया. सूर्या ने घरेलू क्रिकेट खेलने का विचार बना लिया है. अगर उनका प्रदर्शन अच्छा रहा, तो टीम इंडिया में उनका कमबैक हो सकता है.

5. शाहबाज अहमद

शाहबाज अहमद पिछले कुछ सालों से लगातार घरेलू क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और खूब रन बना रहे हैं. इसके बावजूद चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे थे. अब चीफ सिलेक्टर बदलने के बाद शाहबाज अहमद की भी वापसी हो सकती है. आगामी घरेलू सीजन में शानदार प्रदर्शन करके वह टीम में वापसी का दावा पेश कर सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? टीम इंडिया की कप्तानी में बदलाव के बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola