Mohammed Shami: इंग्लैंड दौरा फिर एशिया कप 2025 और अब ऑस्ट्रेलिया का टूर. मोहम्मद शमी को लगातार टीम इंडिया से नजरअंदाज किया जा रहा है. यह हाल तब है जब शमी ने अपने आखिरी टूर्नामेंट यानी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में टीम इंडिया को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी.
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब शमी के सिलेक्शन को लेकर चीफ सिलेक्टर अजीत आगरकर से सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मेरे पास शमी को लेकर कोई अपडेट ही नहीं है. उन्हें टीम में कमबैक करने के लिए मैच खेलने होंगे. अब शमी ने आगरकर का नाम लिए बिना ही उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे डाला है.
शमी ने दिया मुहंतोड़ जवाब
मोहम्मद शमी ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कहा, “चैंपियंस ट्रॉफी, आईपीएल 2025 और फिर दिलीप ट्रॉफी. ऐसा नहीं है कि मैंने मैच नहीं खेले हैं, जो मैच हुए हैं वो खेले ही हैं. इसके साथ ही प्रैक्टिस भी जारी है. यानी ऐसा नहीं है कि मैं आउट ऑफ टच हूं. प्रैक्टिस तो चल ही रही है जब मैच मिलेंगे तभी तो खेलेंगे.”
ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में हो जाएगा कोहली-रोहित का फेयरवेल? अंधकार में लटके भविष्य पर आया BCCI का बड़ा बयान
जब शमी से अजीत आगरकर के अपडेट वाले बयान को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “देखिए अपडेट लेने के लिए अपडेट मांगना पड़ेगा या जानना पड़ेगा. यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है कि कौन किसको अपडेट देगा या नहीं. मैं पहले भी कह चुका हूं कि सिलेक्शन मेरे हाथ में नहीं है. अगर फिटनेस इशू होता, तो मैं यहां बंगाल के लिए खेलने नहीं आता.”
चैंपियंस ट्रॉफी में रहा था प्रदर्शन दमदार
शमी ने आगे कहा, “मुझे लगता है कि मेरे को इस पर बात नहीं करनी चाहिए वरना विवाद खड़ा हो जाएगा. अगर मैं चार दिवसीय मैच खेल सकता हूं, तो 50 ओवर के फॉर्मेट में भी खेल सकता हूं. मेरा काम एनसीए में जाना और मैच की तैयारी करना है. वो उनकी बात है कौन उन्हें अपडेट देता है, किसने नहीं दिया. यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है.” शमी का प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल का रहा था. उन्होंने 5 मैचों में कुल 9 विकेट अपनी झोली में डाले थे. हालांकि, इसके बाद से उन्हें भारतीय टीम में जगह नहीं मिल सकी है.
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
28 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines