Mohammed Shami: भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है. वो लंबे समय से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे. सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करके उन्होंने इस फैसले की जानकारी फैंस को दी. शमी ने लिखा कि वो सफेद जर्सी से विदा ले रहे हैं, लेकिन उसकी यादों से कभी नहीं. शमी ने अचानक से टेस्ट को अलविदा कहकर सभी को चौंका दिया है. हालांकि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद उन्हें चयनकर्ता लगातार नजरअंदाज कर रहे थे. आखिरकार शमी ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया.
मोहम्मद शमी ने इंस्टाग्राम पर दिया खास बयान
मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान इंस्टाग्राम के जरिए किया. उन्होंने दिल छू देने वाला संदेश साझा करते हुए कहा, “मैं सफेद जर्सी को अलविदा कह रहा हूं. लेकिन इससे जुड़ी यादों को कभी नहीं. जब मैंने पहली बार भारत की टेस्ट जर्सी पहनी थी तो मेरे मन में सिर्फ एक ही सपना था. अपने देश के लिए कुछ करना है. तब से लेकर आज तक हर एक विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने मुझे कुछ ना कुछ सिखाया है.”
ये भी पढ़ें: जेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
‘टेस्ट क्रिकेट मेरी जिंदगी का खास हिस्सा’
शमी ने अपनी पोस्ट में कहा, “टेस्ट क्रिकेट मेरे लिए सिर्फ एक फॉर्मेट नहीं है. ये मेरी लाइफ का एक बहुत खास हिस्सा रहा है. आज बहुत ही भारी मन और खूबसूरत यादों के साथ मैं टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर रहा हूं. मैं सभी सहकर्मी, कोच, परिवार के सदस्य और करोड़ों भारतीयों का दिल से शुक्रिया करता हूं. सभी ने इस सफर में मेरा साथ दिया है. अच्छे-बुरे दोनों समय में हमेशा भरोसा बनाकर रखा है.”
13 साल के टेस्ट करियर का अंत
आपको बता दें 13 साल पहले आज की तारीख को ही शमी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. उन्होंने 64 टेस्ट में 229 विकेट अपने नाम किए हैं. शमी ने 6 नवंबर 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेला था. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 64 टेस्ट मैचों में 229 विकेट चटकाए हैं. शमी ने टेस्ट में छह बार एक पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है. शमी ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 7 जून 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद वो टीम से बाहर हो गए थे. तब से उनकी वापसी नहीं हो पाई. खैर एक अच्छी बात ये है कि शमी ने टेस्ट से संन्यास लिया है. फ्यूचर में उन्हें वनडे और टी20 में देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
संबंधित खबरें
जेमिमा रोड्रिग्स ने 45 गेंदों में तूफानी शतक जड़कर मचाया कोहराम
1 hr agoश्रेयस अय्यर का पिछले 3 साल में खराब रहा है वनडे रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
2 hrs agoभारत और पाक के बीच दिवाली के दिन होगा महामुकाबला, मैच का समय कर लें नोट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
5 hrs agoICC का बड़ा ऐलान, नेपाल में होगा 2027 वर्ल्ड कप क्वालीफायर प्लेऑफ
5 hrs agoवेलिंग्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का मिजाज
6 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
6 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
6 hrs agoरोहित-विराट की फील्डिंग को लेकर भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines