Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
IND vs AUS: पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मोहम्मद शमी ने डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड करते हुए इतिहास रच दिया। शमी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 400 विकेट पूरे कर लिए हैं। वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले 9वें गेंदबाज बन गए हैं। शमी इस विकेट के साथ खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं।
मोहम्मद शमी 400 विकेट लेते ही अनिल कुंबले, जहीर खान, कपिल देव, हरभजन सिंह जैसे दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में शामिल हो गए हैं। जो उनकी खास उपलब्धि हैं। क्योंकि भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के पास हैं। लेकिन अब शमी ने अपना नाम इन दिग्गजों की लिस्ट में जुड़वा लिया है।
और पढ़िए – ये है असली मजा…अश्विन अन्ना ने उंगली घुमाकर लाबुशेन को क्या बताया, देखें Video
TIMBER! 👌 👌@MdShami11 rattles the stumps & how! 👍 👍
Australia 2⃣ down as David Warner departs
---विज्ञापन---Follow the match ▶️ https://t.co/SwTGoyHfZx #TeamIndia | #INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/imIeYVLIYN
— BCCI (@BCCI) February 9, 2023
---विज्ञापन---
और पढ़िए – जडेजा ने दिया Labuschagne को गच्चा…Srikar Bharat ने धोनी स्टाइल में उड़ा दी गिल्लियां, देखें
बता दें कि मोहम्मद शमी इंटरनेशनल क्रिकेट में 400 विकेट लेने वाले दुनिया के 56वें गेंदबाज भी बने हैं। मोहम्मद शमी आज सुबह से ही शानदार लय में नजर आए और उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शानदार बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को क्लीन बोल्ड कर दिया। वॉर्नर ने केवल 4 गेंदे ही खेली थी, लेकिन मोहम्मद शमी की अंदर आती गेंद को डिफेंस करने के चक्कर में वॉर्नर पूरी तरह से चूक गए और अपने स्टंप उड़वा बैठे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।