Mohammed Hafeez Clarifies for Giving Shaheen Afridi Rest 3rd Test Match: पाकिस्तान की टीम का हमेशा से ही विवादों के साथ नाता रहा है। हाल ही में ग्रीन ने ऑस्ट्रेलिया का दौरा पूरा किया है। यहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली गई। तीनों मुकाबलों में ग्रीन टीम का हाल बेहाल रहा। नतीजा यह रहा कि उन्हें 3-0 से सीरीज गंवानी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पाकिस्तान की हार के बजाय शाहीन अफरीदी के नाम पर इन दिनों जोरों पर चर्चा चल रही है।
दरअसल, आखिरी टेस्ट मुकाबले में उन्हें आराम दिया गया था। यही वजह है कि फैंस के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर भी टीम मैनेजमेंट पर भड़के हुए हैं। शुरुआती दोनों मैचों में अफरीदी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा था। ऐसे में उनके आखिरी टेस्ट से बाहर करने का फैसला हर किसी को पच नहीं रहा है।
यह भी पढ़ें- VIDEO: CSK के पूर्व अफ्रीकी स्टार ने गाया ऐसा हिंदी गीत कि रविचंद्रन अश्विन हंसते हंसते हो गए लोटपोट
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के निदेशक मोहम्मद हफीज ने हालांकि कुछ हद तक इस कंफ्यूजन को दूर करने का प्रयास किया है। हफीज का कहना है कि अफरीदी को कार्यभार प्रबंधन के तहत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच में विश्राम दिया गया था।
सिडनी टेस्ट की समाप्ति पर हफीज ने कहा, ‘शाहीन अफरीदी के कार्यभार को देखते हुए हमने उन्हें विश्राम देने का फैसला किया था, क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि उनके बॉडी पर कुछ विपरीत असर पड़े।’
अफरीदी का चोटों से है पुराना नाता:
बता दें शाहीन अफरीदी का चोटों के साथ पुराना नाता है। शायद यही वजह है कि हफीज ने अहम मुकबलों से पूर्व उन्हें आराम देने का फैसला लिया था। उनका यह फैसला सही भी नजर आता है, क्योंकि ग्रीन टीम सीरीज पहले ही गंवा चुकी थी और उनके लिए आखिरी टेस्ट मुकाबला महज एक औपचारिक मुकाबला रह गया था।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
18 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
3 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
10 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
11 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
11 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
13 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
13 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines