नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में हर समय उथल-पुथल की स्थिति बनी रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर और चयनकर्ता हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम का एक ट्वीट सामने आया है। जिसमें एक ट्विटर ट्रेंड के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता की जगह शोएब अख्तर का फोटो लगाकर उन पर कटाक्ष किया। इस ट्रेंड में अपने पसंदीदा एक्टर, एक्ट्रेस, क्रिकेटर और म्यूजीशियन की फोटो शेयर करनी थी। इसका जवाब देते हुए वसीम ने अख्तर को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया।
जावेद मियांदाद को बताया पसंदीदा खिलाड़ी
जबकि पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद को उन्होंने अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इस पसंद ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। दरअसल, अख्तर ने पिछले साल मोहम्मद वसीम के सलेक्शन के खिलाफ बयान दिया था।
और पढ़िए – PAK vs NZ: इतिहास रचने के कगार पर बाबर आजम, सिर्फ ‘एक कदम’ दूर
कुछ महीने पहले पीटीवी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर पर कटाक्ष किया। वह टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम सलेक्शन से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा- टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में बदलाव किया गया। मोहम्मद वसीम मुख्य चयनकर्ता नहीं हैं, वह सिर्फ एक कठपुतली हैं।
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs KKR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स को मिली पहली जीत, 4 विकेट जीता मुकाबला
‘कठपुतली मुख्य चयनकर्ता’ का दिया जवाब
हालांकि वसीम ने ‘कठपुतली मुख्य चयनकर्ता’ होने का जवाब दे दिया था। उन्होंने कहा था- हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक साथ बहुत समय बिताते हैं। पहले हम साथ में शो किया करते थे, लेकिन अब हम एक तरह से बातचीत नहीं करते। क्रिकेटरों और विश्लेषकों का अपना नजरिया होता है और मैं उसका सम्मान करता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे हर समय सही होते हैं।’
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'5 करोड़ लेकर पहुंचे प्रेमानंद के आश्रम', कोहली ने दावे को बताया फर्जी
29 mins agoहरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना के बीच आई दरार? हुआ शॉकिंग खुलासा
34 mins agoअगरकर की विदाई के बाद BCCI का फैसला, लक्ष्मण को मिली बड़ी खास जिम्मेदारी
2 hrs ago4 मैच, सिर्फ 29 रन… खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन, वैभव को मिलेगा मौका?
3 hrs agoअजीत अगरकर के कारण टीम इंडिया में नहीं हो रही थी भुवनेश्वर कुमार की वापसी?
6 hrs agoबल्ले से चमके श्रेयस अय्यर, तूफानी शतक के दम पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
13 hrs agoIND vs NZ: कैसे हुई 4 साल बाद भुवनेश्वर कुमार की वापसी, जानें इनसाइड स्टोरी
14 hrs agoभारत ने पहले T20 में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, अय्यर ने लगाया शतक
14 hrs agoभारतीय वुमेंस क्रिकेट टीम की नई कप्तान बनीं स्मृति मंधाना
15 hrs agoIND A vs NZ A: मल्टी डे टेस्ट सीरीज के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines