---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

एक्टर की जगह लगाया क्रिकेटर का फोटो, पाकिस्तान के पूर्व चीफ सलेक्टर ने शोएब अख्तर पर किया कटाक्ष

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में हर समय उथल-पुथल की स्थिति बनी रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर और चयनकर्ता हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम का एक ट्वीट सामने आया है। जिसमें एक ट्विटर ट्रेंड के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता की जगह शोएब […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट में हर समय उथल-पुथल की स्थिति बनी रही है। यही वजह है कि पाकिस्तान के क्रिकेटर और चयनकर्ता हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बीच पाकिस्तान के पूर्व मुख्य चयनकर्ता मोहम्मद वसीम का एक ट्वीट सामने आया है। जिसमें एक ट्विटर ट्रेंड के दौरान उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता की जगह शोएब अख्तर का फोटो लगाकर उन पर कटाक्ष किया। इस ट्रेंड में अपने पसंदीदा एक्टर, एक्ट्रेस, क्रिकेटर और म्यूजीशियन की फोटो शेयर करनी थी। इसका जवाब देते हुए वसीम ने अख्तर को अपना पसंदीदा अभिनेता बताया।

जावेद मियांदाद को बताया पसंदीदा खिलाड़ी 

जबकि पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज जावेद मियांदाद को उन्होंने अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। इस पसंद ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच असमंजस की स्थिति पैदा कर दी। दरअसल, अख्तर ने पिछले साल मोहम्मद वसीम के सलेक्शन के खिलाफ बयान दिया था।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – PAK vs NZ: इतिहास रचने के कगार पर बाबर आजम, सिर्फ ‘एक कदम’ दूर

कुछ महीने पहले पीटीवी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए रावलपिंडी एक्सप्रेस ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर पर कटाक्ष किया। वह टी20 विश्व कप 2022 के लिए टीम सलेक्शन से संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने कहा- टी20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में बदलाव किया गया। मोहम्मद वसीम मुख्य चयनकर्ता नहीं हैं, वह सिर्फ एक कठपुतली हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023 DC vs KKR: लगातार 5 हार के बाद आखिरकार दिल्ली कैपिटल्स को मिली पहली जीत, 4 विकेट जीता मुकाबला

‘कठपुतली मुख्य चयनकर्ता’ का दिया जवाब 

हालांकि वसीम ने ‘कठपुतली मुख्य चयनकर्ता’ होने का जवाब दे दिया था। उन्होंने कहा था- हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और एक साथ बहुत समय बिताते हैं। पहले हम साथ में शो किया करते थे, लेकिन अब हम एक तरह से बातचीत नहीं करते। क्रिकेटरों और विश्लेषकों का अपना नजरिया होता है और मैं उसका सम्मान करता हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे हर समय सही होते हैं।’

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 20, 2023 06:27 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola