हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

सेमीफाइनल से पहले ही पता था मोहम्मद शमी लेंगे 7 विकेट! IND-NZ मैच के बाद वायरल हुआ पुराना पोस्ट

Mohammad Shami 7 Wickets: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइन में मोहम्मद शमी ने 7 विकेट लिए थे। वह वर्ल्ड कप 2023 के लीडिंग विकेट टेकर भी बने।

विज्ञापन
Mohammad Shami 7 Wickets IND vs NZ Semifinal predicted Day Before World Cup 2023 Viral X Post

Mohammad Shami 7 Wickets: भारतीय टीम के स्टार पेसर मोहम्मद शमी सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेकर टूर्नामेंट के लीडिंग विकेट टेकर बन गए। इतना ही नहीं उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पर इस मैच के बाद एक पुराना एक्स पोस्ट वायरल होने लगा जिसमें पहले से ही तय था कि, शमी सेमीफाइनल में 7 विकेट लेंगे। जब यूजर का यह पोस्ट सच हुआ तो सोशल मीडिया पर हलचल मचने लगी।

कौन था वो शख्स?

दरअसल 14 नवंबर यानी सेमीफाइनल मैच से एक दिन पहले ही एक स्पोर्ट्स लवर ने एक्स पर पोस्ट किया था कि, शमी सेमीफाइनल में सात विकेट लेंगे। डॉन मैटियो नाम के एक यूजर ने सेमीफाइनल मैच से पहले मंगलवार को ही पोस्ट किया था और लिखा था कि,’मैंने सपना देखा कि शमी ने सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट लिए।’ फिर एक दिन बाद शमी ने सेमीफाइनल मुकाबले में सच में सात विकेट लिए और वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। उन्होंने 9.5 ओवर में 57 रन देकर 7 विकेट लिए थे। एक्स बायो के मुताबिक डॉन मैटियो एक टेस्ट क्रिकेट के फैन और फुटबॉल क्लब रियाल मैड्रिड के फॉलोअर हैं।

यह भी पढ़ें:- पाकिस्तान का नया रोना, अब रोहित शर्मा की टॉस करने की तकनीक पर पूर्व क्रिकेटर ने उठाया सवाल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर मची हलचल

सेमीफाइनल मुकाबले के कुछ ही घंटों के बाद यह पोस्ट वायरल होने लगा। इस पर लोग अलग-अलग कमेंट करने लगे। ज्यादातर लोगों ने इस यूजर से फाइनल मुकाबले को लेकर सपना देखने के लिए कमेंट किए। किसी ने बोला कि विराट के शतक का बताए तो किसी ने कहा कि 18 नवंबर को सही से सो जाना। आपको बता दें कि फाइनल मुकाबला 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका के बीच जारी सेमीफाइनल की विजेता टीम के साथ होगा।

यह भी पढ़ें:- AUS vs SA: सेमीफाइनल मैच में बारिश की आंख मिचौली; ऑस्ट्रेलिया के ऊपर फाइनल से बाहर होने का खतरा

विज्ञापन

शमी ने 6 मैचों में मचा दिया हड़कम्प

मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 के पहले चार मैच नहीं खेले थे। जब हार्दिक पांड्या चोटिल हुए उसके बाद उन्हें टीम में जगह मिली। फिर पांच लीग मैचों में ही उन्होंने 16 विकेट लिए। इसके बाद सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शमी ने सात विकेट लेकर जो कहर बरपाया उसके बाद हर तरफ उनकी चर्चा है। उन्होंने महज 6 मैचों में ही 23 विकेट अपने नाम कर लिए। वह टूर्नामेंट के अब लीडिंग विकेट टेकर बन गए हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola