नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के घर नई खुशी आई है। रिजवान तीसरी बेटी के पिता बने हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस ने रिजवान की मिनी जर्सी की तस्वीर “बेबी कप्तान” नाम से साझा करते हुए ट्विटर पर इसकी सूचना दी।
यदि आप अपनी बेटियों की देखभाल करते हैं…
पोस्ट को कैप्शन में लिखा गया- “हमारे कप्तान को उनके परिवार में नए सदस्य आने पर बधाई!” रिजवान ने भी ट्विटर पर खुशखबरी की घोषणा कर कहा: “प्रिय पैगंबर मुहम्मद ने कहा- यदि आप अपनी बेटियों की देखभाल करते हैं, तो आप जन्नत में मेरे साथ होंगे।” “अल्हम्दुलिल्लाह।” जैसे ही ये गुड न्यूज आई, फैंस और फॉलोअर्स ने मुल्तान सुल्तान के कप्तान को उनकी बेटी के जन्म पर बधाई देना शुरू कर दिया।
और पढ़िए – ‘अगर ऐसा हुआ तो रोहित शर्मा नहीं रहेंगे कप्तान…’, दिनेश कार्तिक ने दिया बड़ा बयान
https://twitter.com/MultanSultans/status/1618685573551755265?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1618685573551755265%7Ctwgr%5Ef5daffeb9c8c5857bc934d4fe1b95ac1cb071be3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F467532-mohammad-rizwan-blessed-with-a-baby-girl
https://twitter.com/iMRizwanPak/status/1618914394897002496?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1618914394897002496%7Ctwgr%5Ef5daffeb9c8c5857bc934d4fe1b95ac1cb071be3%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.geo.tv%2Flatest%2F467532-mohammad-rizwan-blessed-with-a-baby-girl
रिजवान ने हासिल किया ये मुकाम
रिजवान फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में परफॉर्म कर रहे हैं। उन्होंने इस दौरान एक नई उपलब्धि हासिल की है। कोमिला विक्टोरियंस और ढाका डोमिनेटर्स के बीच खेले गए मैच में रिजवान ने टी20 क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा पार किया। रिजवान ने 47 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल रहे।
और पढ़िए – ‘उसे कोई फर्क नहीं पड़ता…’, घर में कुटाई खा चुके कीवी ऑलराउंडर ने सूर्यकुमार यादव पर दिया बड़ा बयान
14 जनवरी को बांग्लादेश पहुंचे थे रिजवान
14 जनवरी को फॉर्च्यून बरिशाल के खिलाफ अपने मैच से पहले रिजवान ने हेलीकॉप्टर के जरिए उड़ान भरी थी। बांग्लादेश के दैनिक प्रोथोम अलो के अनुसार, रिजवान स्थानीय समयानुसार सुबह 10:20 बजे ढाका पहुंचे और फिर एक हेलीकॉप्टर में सवार हुए, जो दोपहर 12:45 बजे चटोग्राम के जहूर अहमद चौधरी स्टेडियम के बगल में महिला खेल परिसर मैदान में उतरा। पाकिस्तानी स्टार मैच से लगभग एक घंटे पहले उतरे। इसके बाद उन्हें मुकाबले में शामिल कर लिया गया। बीपीएल में शामिल होने के बाद रिजवान पीएसएल के आठवें संस्करण में मुल्तान सुल्तांस के लिए खेलेंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
18 mins agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
1 hr agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
2 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
9 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
10 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
10 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
11 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
12 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
12 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines