Mohammad Rizwan Becomes Vice Captain of T20 Team: वर्ल्ड कप 2023 की समाप्ति के बाद से पाकिस्तान क्रिकेट टीम में बदलाव का दौर जारी है। बाबर आजम के कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद शान मसूद को टेस्ट फॉर्मेट का कप्तान बनाया गया है। वहीं टी20 की कमान तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के हाथों में दी गई है।
पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद से अबतक एक भी टी20 मुकाबला नहीं खेला है, लेकिन उसे अब न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 फॉर्मेट में शिरकत करनी है। उससे पहले एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। टीम के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को टी20 फॉर्मेट में नई जिम्मेदारी मिली है।
यह भी पढ़ें- वसीम अकरम अपने ही लोगों पर भड़के, बताया गंवार, मामला जान आप भी कहेंगे क्या है यार
मोहम्मद रिजवान ग्रीन टीम में अब विकेटकीपिंग के साथ-साथ उप-कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पीसीबी ने ट्वीट करते हुए इस खबर की पुष्टि की है। रिजवान न्यूजीलैंड दौरे से इस भूमिका में नजर आएंगे।
पाकिस्तान को न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का आगाज 12 जनवरी (शुक्रवार) से होगा। न्यूजीलैंड से दो-दो हाथ करने के बाद ग्रीन टीम इंग्लैंड के सामने चुनौती पेश करेगी।
टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम:
शाहीन आफरीदी (कप्तान), आमिर जमाल, अब्बास अफरीदी, आजम खान (विकेटकीपर), बाबर आजम, फखर जमां, हारिस रऊफ, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/उप-कप्तान), मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, उसामा मीर और जमान खान।
शेड्यूल:
12 जनवरी – ऑकलैंड
14 जनवरी – हैमिल्टन
17 जनवरी – डुनेडिन
19 जनवरी – क्राइस्टचर्च
21 जनवरी – क्राइस्टचर्च
मोहम्मद रिजवान का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:
मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान के लिए अबतक कुल 189 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनके बल्ले से 188 पारियों में 6501 रन निकले हैं। रिजवान के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में छह शतक और 47 अर्धशतक दर्ज है।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
3 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
4 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
4 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
5 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines