---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MD Rizwan को बल्ला उठाकर मारने दौड़ पड़े थे Babar Azam, खुद को बचाकर भागे रिजवान, Video हुआ वायरल

एक मैच के दौरान बाबर आजम मोहम्मद रिजवान को अपने बल्ले से मारने दौड़ पड़ते हैं। इसके बाद रिजवान भी मार के डर से भागने लगते हैं। चलिए बताते हैं बाबर क्यों मारने दौड़ते हैं।

---विज्ञापन---

Pakistan Cricket: पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी बाबर आजम ने कप्तानी से संन्यास ले लिया है। विश्व कप से बाहर होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम में कई बदलाव देखे जा चुके हैं। पहले तो पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर ने पद छोड़ दिया था। फिर विश्व कप के बाद बाबर ने कप्तानी छोड़ दी। इसके बाद पाकिस्तान के हेड कोच को भी बदल दिया गया। इससे भी नहीं हुआ, तो पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच और बल्लेबाजी कोच को भी बदल दिया। इन सबके बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि बाबर आजम मोहम्मद रिजवान के बल्ला से मारने दौड़ते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: दूसरा T20 मैच शुरू होने से पहले आई बुरी खबर, रद्द हो सकता है मुकाबला!

बाबर के डर से भागने लगे रिजवान

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के दो बड़े स्टार खिलाड़ी हैं। दोनों ही खिलाड़ी अपने दम पर पाकिस्तान को कई मैच जीता चुके हैं। दोनों काफी अच्छे दोस्त भी हैं। ऐसे में दोनों के बीच मजाकिया अंदाज चलते ही रहता है। इस बीच दोनों खिलाड़ियों के बीच का एक और मजाकिया वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि बाबर आजम मोहम्मद रिजवान को बल्ला उठाकर मारने दौड़ते हैं। इसके बाद मोहम्मद रिजवान भी मार से बचने के लिए नौ-दो ग्यारह हो लेते हैं। बाबर फिर भी नहीं रुकते हैं और रिजवान के पीछे उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़ते हैं।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/HassanAbbasian/status/1728357162559393907?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1728357162559393907%7Ctwgr%5E16ac82fa841928fccd81dcedbe54637bde4b5591%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fsports.ndtv.com%2Fcricket%2Fbabar-azam-tries-to-hit-mohammad-rizwan-with-bat-in-funny-video-watch-4605635

ये भी पढ़ें;- IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने दे दिया इशारा, शुभमन गिल होंगे GT के अगले कप्तान!

---विज्ञापन---

रिजवान को क्यों मारने दौड़े बाबर

दरअसल बाबर आजम मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे होते हैं और मोहम्मद रिजवान कीपिंग कर रहे होते हैं। इस दौरान एक गेंद बाबर मारने से चूक जाते हैं और गेंद सीधा कीपिंग कर रहे रिजवान के पास चली जाती है। यह ओवर की आखिरी गेंद होती है, इसलिए बाबर स्ट्राइक बदलने के लिए दूसरे छोड़ पर जाने लगते हैं। इसके बाद रिजवान गेंद फेंककर विकेट में मार देते हैं और आउट की अपील करने लगते हैं। इसके बाद बाबर आजम बल्ला उठाते हैं और रिजवान को मारने दौड़ पड़ते हैं।

First published on: Nov 26, 2023 11:20 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola