
1 / 6
Cricketers Who Fasted During International Matches: साल 2026 में रमज़ान का पाक महीना शुरू हो गया है, इस दौरान रोज़ा रखना मुसलमान के लिए फ़र्ज़ है. अभी टी20 वर्ल्ड कप भी चल रहा है, ऐसे में टूर्नामेंट के कई मुस्लिम क्रिकेटर्स को ये तय करना होगा कि मैच के दौरान वो फास्टिंग करेंगे या नहीं. इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं जब जेंटलमैन गेम के खिलाड़ियों ने इंटरनेशल गेम खेलते हुए रमज़ान का रोज़ा रखा है, आइए ऐसे ही कुछ क्रिकेटर्स के बारे में हम आपको बताते हैं.

2 / 6
इंग्लैंड के मशहूर ऑलराउंडर मोईन अली उन मुस्लिम क्रिकेटर्स में शुमार हैं जो अक्सर रोज़े की हालत में मैदान में क्रिकेट खेलने आते रहे हैं. एक बार बर्मिंघम में मैच खेलते हुए वो तकरीबन 19 घंटे तक खाने-पीने से दूर रहे. हालांकि ये काफी चैलिंजिंग था, लेकिन मोईन का इरादा पक्का था.

3 / 6
साल 2018 में अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान रमज़ान के रोज़े रखे थे, भले ही उन्हें फिजिकली काफी चैलेंज उठाना पड़ा. इसके अलावा आईपीएल खेलते हुए भी वो भारत की भीषण गर्मी में फास्टिंग कर चुके हैं.

4 / 6
अगानिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शापूर जादरान ने भी 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच खेलते हुए रोज़े रखे थे, ये मैच भारत के देहरादून शहर में खेला गया था. फास्टिंग के बावजूद मुकाबले के दौरान जादरान के सेलिब्रेशन में वही पुराना जोश देखने को मिल रहा था.

5 / 6
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर उस्मान ख्वाजा ने बताया था कि 2016 में वेस्टइंडीज टूर के दौरान उन्होंने मैच डे को रोज़ा रखा. उन्होंने कहा था कि ट्रेनिंग सेशन के दौरान उनका ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम मैनेजमेंट और सपोर्ट स्टाफ की तरफ पूरा सपोर्ट मिला, जिसके लिए वो शुक्रगुजार हैं.

6 / 6
बांग्लादेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज भी इंटरनेशनल क्रिकेट के दौरान इस बात का ख्याल रखते हैं कि रमज़ान के दौरान वो पूरे रोज़े रखें. इस्लाम के इस फ़र्ज़ में उनके टीममेट्स मोहम्मदुल्लाह और मेहदी हसन मिराज भी उनका बखूबी साथ देते थे.