IPL 2026: KKR फैंस के लिए खुशखबरी! 5वीं हार के बाद भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार कोलकाता, समझें पूरा समीकरण

KKR Qualification Scenario: कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL 2026 में अब तक 5 हार का सामना करना पड़ा है. अब उनके क्वालिफिकेशन की राह मुश्किल हो गई है. हालांकि, अभी भी एक तरीके से वो प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं.

KKR Team (3)
1 / 6

KKR Qualification Scenario: IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी पांचवीं हार का सामना करना पड़ा. KKR को 17 अप्रैल को गुजरात टाइटंस के खिलाफ करारी हार का सामना करना पड़ा और इस हार के बाद अब फैंस मानकर चल रहे हैं कि कोलकाता नाइट राइडर्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. हालांकि, KKR की टीम अभी भी एक तरीके से प्लेऑफ में जगह बना सकती है. आइए कोलकाता नाइट राइडर्स के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण पर एक नजर डालते हैं.

विज्ञापन

KKR की टीम नहीं जीती है एक भी मैच

KKR की टीम नहीं जीती है एक भी मैच2 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स को अब तक IPL 2026 में एक भी जीत नहीं मिली है. उन्होंने 6 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें से 5 में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा है. उनका LSG के खिलाफ मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. अभी भी KKR को जीत की तलाश है.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल किस नंबर पर है KKR?

पॉइंट्स टेबल किस नंबर पर है KKR?3 / 6

IPL 2026 में सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ऐसी टीम है, जिसने अब तक मैच नहीं जीता है. वो अभी पॉइंट्स टेबल में 10वें स्थान पर हैं. कोलकाता के लिए नंबर 10 से टॉप 4 में जगह बनाने का सफर बहुत ज्यादा मुश्किल भरा रहने वाला है.

KKR के पास अभी भी क्वालीफाई करने का मौका

KKR के पास अभी भी क्वालीफाई करने का मौका4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स भले ही 5 मैच हार चुकी है लेकिन अभी भी उनके पास प्लेऑफ में जगह बनाने का मौका है. IPL में हर टीम के 14 मैच होते हैं. अभी KKR के इस टूर्नामेंट में कुल 8 मैच बचे हैं और अगर वो अपने सभी मैच जीत गए, तो 17 अंक के साथ वो प्लेऑफ में जगह बना सकते हैं.

विज्ञापन

एक और हार मिली, तो संभावना हो जाएगी कम

एक और हार मिली, तो संभावना हो जाएगी कम5 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स अगर IPL 2026 में सिर्फ एक मैच हारती है और बाकी सभी मैच जीत जाती है, तो फिर उनके 15 अंक हो जाएंगे. कई बार 7 जीत के साथ भी टीमें क्वालीफाई करती हैं लेकिन पिछले साल DC 15 अंक होने के बाद भी क्वालीफाई नहीं कर पाई थी.

KKR का अगला मैच कब है?

KKR का अगला मैच कब है?6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स का IPL 2026 में अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ है. 19 अप्रैल को दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. दोपहर 3:30 बजे उनकी भिड़ंत होगी. KKR इस मैच में जीत दर्ज करके अपना विजय रथ शुरू करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन