हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या इस ऑलराउंडर को रिलीज कर RCB ने की बड़ी गलती? मोहम्मद कैफ ने जताई फैसले पर हैरानी

IPL 2026: इंग्लिश ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन ने आरसीबी की तरफ से खेलते हुए आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 गेंदों में 166.66 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए थे, जिसमें 2 छक्के शामिल थे. इस तरह के मैच विनर को टीम से रिलीज करना मोहम्मद कैफ को हैरान कर रहा है.

विज्ञापन
Virat Kohli Liam Livingstone

Mohammad Kaif On Liam Livingstone: टीम इंडिया पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2026 से पहले आरसीबी के फैसले को लेकर एक बेबाक टिप्पणी की है. विराट कोहली की टीम 28 मार्च को बेंगलुरु के एतिहासिक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने सीजन की शुरुआत करेगी.

‘लिविंगस्टोन को रिलीज करना गलती है’

मोहम्मद कैफ का मानना ​​है कि बैंगलोर फ्रेंचाइजी ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन को रिलीज करके शायद एक गलती की है, जो उनके तीसरे स्पिनर के तौर पर काम आ सकते थे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि टीम में उनके पास कई विकल्प मौजूद थे.

कैफ ने जताई हैरानी

मोहम्मद कैफ ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘मुझे थोड़ी हैरानी हुई कि उन्होंने लिविंगस्टोन को रिलीज कर दिया. उन्होंने फाइनल में रन बनाए थे, और वो गेंदबाजी के 7वें विकल्प भी थे, यानी तीसरे स्पिनर. इस बात पर थोड़ी बहस हो सकती है, लेकिन उनके पास इतने सारे ऑप्शंस थे, जो उनके पास पहले कभी नहीं थे.’

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- CSK की बढ़ी टेंशन, अब कौन करेगा डेथ ओवर्स में बॉलिंग? चोट की वजह से बाहर हो चुका है स्टार पेसर

प्लेइंग 11 में कौन होंगे?

आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि फिल सॉल्ट, जोश हेजलवुड (जब हों), टिम डेविड या रोमारियो शेफर्ड में से कोई एक, और जैकब बेथेल प्लेइंग 11 में शुरुआत कर सकते हैं. बैंगलोर फ्रेंचाइजी मौजूदा चैंपियन है, जिसने पिछले सीजन के फाइनल में पंजाब किंग्स को हराकर ख़िताब जीता था.

विज्ञापन

‘RCB के पास ऑप्शंस की कमी नहीं’

उन्होंने कहा, ‘फिल सॉल्ट, हेजलवुड, शेफर्ड/टिम डेविड, बेथेल. हेजलवुड, जब भी वे वापस आएंगे, और मुझे लगता है कि शेफर्ड या डेविड में से कोई एक ही खेलेगा. मैं उनमें से किसी एक को फिनिशिंग के लिए रख रहा हूँ. चूँकि लिविंगस्टोन टीम में नहीं हैं, इसलिए मैं बेथेल को रख रहा हूँ, जो टॉप तीन में बल्लेबाजी कर सकते हैं. उनके पास इतने सारे विकल्प हैं कि वो सिर्फ 3 विदेशी और 8 भारतीय खिलाड़ियों के साथ भी खेल सकते हैं .’

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola