नई दिल्ली: पाकिस्तान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद हारिस का कहना है कि वे खेल के तीनों प्रारूपों में खेलना चाहते हैं। हारिस ने इसके लिए भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट का उदाहरण दिया। हारिस ने कहा कि वह क्रीज पर एक बल्लेबाज के रूप में और अधिक धैर्यवान बनने की कोशिश कर रहे हैं।
सिर्फ टी20 एक्सपर्ट नहीं बनना चाहता
उन्होंने कहा- मैं ट्रेनिंग कैंप में इस पर काम कर रहा हूं। मैं चौके-छक्के मार सकता हूं, लेकिन मुझे अपने खेल में सिंगल और डबल्स भी जोड़ने की जरूरत है। मैं अपने ग्राउंड शॉट्स में सुधार पर काम कर रहा हूं। हारिस ने कहा कि वह सभी प्रारूपों में खेलना चाहते हैं और सिर्फ टी20 एक्सपर्ट नहीं बनना चाहते।
ये भी पढ़ेंः Ashes series 2023: शतक ठोकने के बाद हवा में क्यों फेंका था बल्ला, उस्मान ख्वाजा ने खुद किया खुलासा
ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी एक ही गति से खेलते हैं
उन्होंने कहा- मैं पाकिस्तान के लिए सभी फॉर्मेट खेलना चाहता हूं। सिर्फ इसलिए कि मैं तेज गति से खेलता हूं इसका मतलब यह नहीं है कि केवल टी20 क्रिकेट ही खेल सकता हूं। ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी खेल के सभी प्रारूपों में एक ही गति से खेलते हैं। यहां तक कि अतीत में एडम गिलक्रिस्ट भी ऐसा ही किया करते थे। उन्होंने पाकिस्तान टीम में विकेटकीपर की भूमिका के लिए प्रतियोगिता के बारे में बात करते हुए मोहम्मद रिजवान की भी सराहना की।
रिजवान हमेशा सपोर्ट करते हैं
उन्होंने कहा- रिजवान पाकिस्तान टीम के लिए विकेटकीपर के रूप में पहली पसंद हैं। एक टीम में विकेटकीपर की भूमिका के लिए हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है, यही कारण है कि मैं एक बेहतर फील्डर बनने की कोशिश कर रहा हूं ताकि पूरी तरह से एक बल्लेबाज के रूप में टीम में खेल सकूं। मैं रिजवान से बहुत कुछ सीखता हूं। वह आमतौर पर मेरा समर्थन करने वाले पहले व्यक्ति होते हैं। जब हम खैबर पख्तूनख्वा के लिए खेलते थे, तब उन्होंने मुझे कई मौके भी दिए। हारिस ने अपने करियर में अब तक पांच वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ईशान फिर बाहर, तीसरे T20I में वैभव को मिलेगा मौका? भारत के पास ये 3 विकल्प
47 mins agoरोहित शर्मा कर सकते हैं MI की कप्तानी, पूर्व क्रिकेटर की बड़ी भविष्यवाणी
1 hr agoटीम इंडिया को लगा झटका, स्टार बल्लेबाज ईशान किशन तीसरे T20I से बाहर
2 hrs ago199 रन पर आउट हुए देवदत्त पडिक्कल, अंपायर के फैसले पर उठाए सवाल
3 hrs ago'सुना कि मैं रिटायर...', रोहित शर्मा ने संन्यास की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी
4 hrs agoJSK के लिए नहीं खेलेंगे पोलार्ड, MI का हेड कोच बनने के बाद उठाया कदम
5 hrs agoPAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
13 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
14 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
15 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines