नई दिल्ली: क्रिकेट के जुनून की खातिर कई बार युवा अपनी पढ़ाई दांव पर लगा देते हैं। हालांकि उनमें से कई सफल क्रिकेटर भी बनते हैं, लेकिन हर किसी की किस्मत एक-जैसी नहीं होती, इसलिए खेल के जुनून के साथ-साथ पढ़ाई भी जरूरी है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी मोहम्मद हफीज एक बार फिर स्टूडेंट बन गए हैं। 42 साल के खिलाड़ी कराची विश्वविद्यालय (यूओके) के बीएस हेल्थ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज (एचपीईएसएस) प्रोग्राम जॉइन कर लिया है। हफीज ने कहा कि वह पेशेवर क्रिकेट खेलते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखने में असमर्थ थे, इसलिए अंततः वह वहां से शुरुआत करेंगे, जहां से उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ी थी।
पाकिस्तान के विश्वविद्यालय का हिस्सा बनकर खुश
वह विवि के कुलपति प्रोफेसर डॉ. खालिद महमूद इराकी से शुक्रवार को सचिवालय में मिले। इस अवसर पर एचपीईएसएस के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. बासित अंसारी भी उपस्थित थे। केयू द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि “हफीज का कहना है कि वह पाकिस्तान के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के विश्वविद्यालय का हिस्सा बनकर खुश हैं और उम्मीद करते हैं कि एचपीईएसएस उन्हें उच्च शिक्षा हासिल करने के अपने सपनों को हासिल करने में मदद करेगा।”
और पढ़िए –IND vs AUS: पहले टेस्ट में कौन होंगे ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज? पैट कमिंस ने दिया ये जवाब
छात्रों को क्रिकेट के अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा
बयान में कहा गया है कि केयू वीसी ने हफीज का विश्वविद्यालय में स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि पूर्व क्रिकेटर का शैक्षणिक संस्थान से जुड़ना बेहतरीन मौका होगा, इससे छात्रों को उनके क्रिकेट के अनुभव से सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि युवा पीढ़ी को खेलों में भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल युवाओं के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए आवश्यक है। युवाओं में खेल भावना विकसित करने के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “लोगों को किसी की सफलता से ईर्ष्या करने के बजाय प्रतिस्पर्धा की भावना से सीखना चाहिए।”
विवि ने स्कॉलरशिप की घोषणा की थी
उन्होंने हफीज को बताया कि टी20 विश्व कप 2021 में भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार जीत के बाद कराची विश्वविद्यालय ने टीम के सदस्यों के लिए स्कॉलरशिप की घोषणा की थी। इसके साथ ही खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने और सभी शैक्षणिक खर्चों को वहन करने का भी फैसला किया था। हफीज ने अपने शानदार करियर के दौरान 55 टेस्ट, 218 वनडे और 119 T20I में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
7 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines