Mohammad Hafeez: टीम इंडिया इसी साल होने वाले वनडे वर्ल्ड की तैयारियों में जुटी है। इस बार भारत हर हाल में आईसीसी के इस बड़े टूर्नामेंट का खिताब जीतने की फिराक में होगी। क्योंकि पिछले एक दशतक में टीम इंडिया आधा दर्जन आईसीसी की ट्रॉफी खेल चुकी है, लेकिन हर बार उसे निराशा हाथ लगी। अब इसे लेकर पाकिस्तान टीम के स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्मद हफीज ने बड़ा बयान दिया है।
हफीज ने टीम इंडिया को लेकर दिया ये बयान
भारतीय टीम (Indian Cricket Team) के पिछले 10 साल से आईसीसी इवेंट्स ना जीतने पर हफीज ने कहा कि ‘आईसीसी इवेंट्स में खेलने और उसके नॉकआउट में आकर परफॉर्म करने का प्रेशर द्विपक्षीय सीरीज से काफी अलग होता है। जिस तरह एक डोमेस्टिक क्रिकेट की तुलना आप इंटरनेशनल क्रिकेट से नहीं कर सकते हैं, उसी तरह आईसीसी इवेंट भी द्विपक्षीय सीरीज से काफी अलग होता है।
खुद को साबित करे टीम इंडिया- हफीज
स्पोर्ट्स तक से बातचीत के दौरान हफीज ने अपने बयान में आगे कहा कि ‘भारतीय टीम उस दबाव को झेल नहीं पा रही है। 2017 में टीम फाइनल के लिए हॉट फेवरिट थी, लेकिन इसके बावजूद हार गई थी। अब भारत के सामने चुनौती है कि वो अपने आपको साबित करें।’
2013 के बाद आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया का हाल
- टीम इंडिया साल 2014 के वर्ल्ड टी20 के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन श्रीलंका से उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।
- इसके बाद भारत 2015 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार गई थी।
- इसके बाद 2016 के टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सेमीफाइनल में हार का सामना करा पड़ा था।
- इसके बाद 2017 में खेली गई चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में टीम इंडिया को पाकिस्तान से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।
- इसके बाद 2019 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भी टीम इंडिया को हार मिली थी।
- अब बारी थी 2021 के टी20 वर्ल्ड कप की, जिसमें टीम इंडिया पहले ही दौर से बाहर हो गई थी।
- इसके बाद टीम इंडिया को 2022 के टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हार मिली थी।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
16 mins agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
11 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines