हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

क्राइस्टचर्च के हीरो तिलक वर्मा के लिए पूर्व कप्तान का बड़ा फरमान, टेस्ट क्रिकेट खिलाने की उठाई मांग

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में तिलक वर्मा ने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को शानदार जीत दिलाई. पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन भी अब तिलक की इनिंग से गदगद हो गए हैं. उन्होंने बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन
तिलक की तारीफ में आया बड़ा बयान (Photo: ANI)

Tilak Varma: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला गया. टीम इंडिया ने मुकाबले में पहले गेंदबाजी की. 181 रनों के लक्ष्य पीछा करने उतरी टीम इंडिया के एक वक्त 70 के स्कोर पर 5 विकेट गिर गए थे. वहां से तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला. उन्होंने 26 गेंदों में नाबाद 51 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. उनका साथ नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने दिया. खैर अब तिलक काफी चर्चा में चल रहे हैं. एक बार फिर उन्होंने टीम इंडिया के लिए मैच विनिंग पारी खेली है. पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी उनकी खूब तारीफ की है. उन्होंने तिलक को टेस्ट खिलाने की मांग की है.

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने तिलक को लेकर क्या कहा?

दिग्गज मोहम्मद अजहरुद्दीन का कहना है कि तिलक वर्मा अपनी क्षमता टेस्ट क्रिकेट में भी दिखा सकते हैं. उन्होंने कहा कि तिलक के पास गजब की प्रतिभा है. अजहरुद्दीन ने कहा कि तिलक को बहुत जल्द टेस्ट में भी खेलने का मौका मिलेगा. ANI से बात करते हुए अजहरुद्दीन ने कहा, “तिलक वर्मा के गेम से मैं बहुत खुश हूं. वो बहुत ही बढ़िया खिलाड़ी हैं. मैं उम्मीद करता हूं कि उन्हें बहुत जल्द टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का मौका मिलेगा. मैं टेस्ट क्रिकेट को सबसे बड़ा फॉर्मेट मानता हूं. मैं उम्मीद करता हैं कि तिलक आगे जाकर टेस्ट में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. वो टी20 में बढ़िया प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने भारत को तगड़ी जीत दिलाई है. मैं पूरी टीम को बधाई देता हूं. पूरी टीम इसकी हकदार है.”

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा T20I मैच कब और कहां खेला जाएगा? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

विज्ञापन

तिलक वर्मा को गौतम गंभीर ने दी थी खास सलाह

पांच मैचों की सीरीज में भारत ने 2-0 की बढ़त बना ली है. दूसरे टी20 में एक समय लगा कि भारत हार जाएगा लेकिन तिलक वर्मा, नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी ने बचा लिया. धीर ने 17 गेंदों में 31 रन की पारी खेली. वहीं रेड्डी ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए. मैच के बाद तिलक ने ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए बताया कि उन्हें मुकाबले से पहले गौतम गंभीर और सितांशु कोटक ने अहम सलाह दी थी.

तिलक ने कहा, “मैंने मैच में सिर्फ अंत तक खेलना था. लगातार में इसके बारे में ही सोच रहा था. मैच से पहले मेरी गौतम गंभीर और सितांशु कोटक से बात हुई थी. मैंने दोनों से बात की. उन्होंने कहा कि हम आपके ऊपर पूरा भरोसा करते हैं और पूरा भारत भरोसा करता है. उन्होंने कहा कि अगर अंत तक टिके रहोगे तो हम सभी के लिए मैच जीतोगे. ये ही चीज मैच के दौरान मेरे दिमाग में चल रही थी. मैं मैच को आखिर तक ले जाना चाहता था. अंत में वही हुआ. मुझे इसके लिए खुद पर गर्व है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: दूसरे T20I में गौतम गंभीर का गुरुमंत्र पड़ा न्यूजीलैंड पर भारी, तिलक वर्मा ने खोला बड़ा राज

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola