Mohammad Amir Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने 1 मार्च को वेस्टइंडीज पर जीत दर्ज की और सेमीफाइनल का टिकट कटाया. वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने 196 रनों का लक्ष्य रखा था. भारत ने 4 गेंद रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की. टीम इंडिया अब फाइनल खेलने और ट्रॉफी जीतने के करीब है. पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारत की जीत और सेमीफाइनल में एंट्री से बौखलाए हुए हैं. उन्होंने चौंकाने वाली भविष्यवाणी करते हुए दावा किया कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीतेगी.
भारत की जीत से बौखलाया पाकिस्तानी दिग्गज
मोहम्मद आमिर ने भारत-वेस्टइंडीज महामुकाबले से पहले दावा किया था कि सूर्या एंड कंपनी हार जाएगी. हालांकि, आमिर की भविष्यवाणी गलत हो गई और टीम इंडिया ने जीत दर्ज की. इसी वजह से वो बौखलाए हुए नजर आए और उन्होंने दावा ठोक दिया कि टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीतेगी. उन्होंने कहा, ‘भारत अच्छा क्रिकेट नहीं खेल रहा है. उनकी गेंदबाजी कमजोर पड़ रही है. भारत अगला मैच जिस टीम से खेलेगा, वह टीम स्पिन अच्छा खेलती है. भारत जीत का फेवरेट नहीं है. वो टी20 वर्ल्ड कप नहीं जीतेंगे.’
ये भी पढ़ें:- ‘लूज शॉट खेलना बंद करो…’ अभिषेक शर्मा पर फूटा पूर्व भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी खोटी
संजू सैमसन रहे जीत के हीरो
टीम इंडिया ने कभी भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 180 रन से ऊपर के लक्ष्य का पीछा नहीं किया था. वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का लक्ष्य चेज करना आसान नहीं था लेकिन संजू सैमसन एक छोर से टिके रहे. उन्होंने 50 गेंदों में नाबाद 97 रन की शानदार पारी खेली. इसी बीच उन्होंने 12 चौके और 4 छक्के जड़े. उन्होंने भारत के लिए विनिंग शॉट लगाया और टीम को सेमीफाइनल में पहुंचाया. अपनी तूफानी पारी के दम पर संजू सैमसन ने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता.
सेमीफाइनल में किससे भिड़ेगी टीम इंडिया?
ग्रुप 1 में टीम इंडिया दूसरे पायदान पर रही है और उनका सामना ग्रुप 2 की टॉप टीम इंग्लैंड से होगा. सेमीफाइनल में इन दोनों टीमों की भिड़ंत 5 मार्च 2026 को वानखेड़े स्टेडियम में होगी. इस मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज करके लगातार दूसरे साल फाइनल में एंट्री करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में फ्लॉप शो की कीमत अब जुर्माने से चुकायेंगे बाबर-शाहीन! बौखलाए PCB ने शुरू की तैयारी
संबंधित खबरें
पाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
35 mins agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
1 hr agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
2 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
2 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
3 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
4 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
4 hrs agoगौतम गंभीर सहित सभी क्रिकेटरों ने दिवाली पर दी फैंस को शुभकामनाएं
4 hrs agoIPL में अब 40 करोड़ तक की भी खिलाड़ियों की लग सकती है बोली
5 hrs agoअर्जुन राजपूत ने पाक गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, 80 गेंदों में ठोका शतक
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines