'लूज शॉट खेलना बंद करो…' अभिषेक शर्मा पर फूटा पूर्व भारतीय खिलाड़ी का गुस्सा, जमकर सुनाई खरी खोटी

Abhishek Sharma T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा का बल्ला टी-20 वर्ल्ड कप में वैसा नहीं चल रहा है, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी खेले गए मुकाबले में उन्होंने खराब बल्लेबाजी की, जिसके बाद उनकी आलोचना हुई.

Cricket News - 2026-03-02T115328.802

Abhishek Sharma T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अभिषेक शर्मा का बल्ला अब तक नहीं चला है. पहले वह अपने शुरुआती तीन मैच में हैट्रिक डक पर आउट हुए. वहीं, अब वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए करो या मरो मुकाबले में भी उनका बल्ला नहीं चला, जब टीम इंडिया 196 रनों का पीछा कर रही थी. अभिषेक से बड़ी पारी की उम्मीदें थीं. लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके. अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी अभिषेक शर्मा पर भड़का है और उनकी शॉट सिलेक्शन की आलोचना की है.

विज्ञापन

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उठाए सवाल

भारत के पूर्व स्टार खिलाड़ी मनोज तिवारी ने अभिषेक शर्मा पर बात करते हुए कहा “वह इतने कम समय में स्टार बन गया है. लेकिन अगर उसे सुपरस्टार बनना है तो उसे टीम को मैच जिताने होंगे. भारत में बहुत प्रतिस्पर्धा है. कई मैच विनर खिलाड़ी हैं. इसलिए अभिषेक को आगे रहने की जरूरत है. ऐसा नहीं है कि कोच और टीम मैनेजमेंट उससे नाराज हैंऔर उसे अगले मैच में बाहर कर देंगे. उसे वह आजादी मिली है.

विज्ञापन

तिवारी ने शॉट सिलेक्शन पर सवाल उठाते हुए आगे कहा “जब आप अपने विकेट की कीमत नहीं लगाते तो आप ऐसे ही लूज शॉट खेलते हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ रन बनाने का अभिषेक शर्मा के पास अच्छा मौका था, लेकिन उसका दिन खराब था. उसने फील्डिंग के दौरान 2 कैच भी छोड़े. अभिषेक के पास गुण है कि अगर वह 3,4 गेंदें डॉट भी खेलेगा तो वह उसकी भरपाई कर सकता है.

विज्ञापन

अहम मैच में फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में फ्लॉप हुए थे. उन्होंने 10 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली और आउट होकर पवेलियन लौट गए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 2 चौके भी लगाए. हालांकि अकील हुसैन की फिरकी गेंदबाजी में वह फंस गए. भारतीय टीम ने 196 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए संजू सैमसन की नाबाद 97 रनों की पारी के दमपर मैच अपने नाम करते हुए सेमीफाइनल का टिकट कटाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ