ENG vs PAK: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया. पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास ने शानदार गेंदबाजी की और इंग्लैंड को शुरुआती झटके देने में कामयाब रहे. उन्होंने लॉर्ड्स की धरती पर बड़ा मुकाम भी हासिल किया और अपने 900 फर्स्ट क्लास विकेट भी पूरे किए.
मोहम्मद अब्बास का बड़ा कारनामा
मोहम्मद अब्बास ने मुकाबले में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एमिलियो गे और बेन डकेट को अपना शिकार बनाया. इसी के साथ उन्होंने फर्स्ट क्लास करियर में 900 विकेट पूरे कर लिए. अब्बास पाकिस्तान के लिए और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 57 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है. इसके अलावा 35 बार वह 4 विकेट हॉल ले चुके हैं. वहीं, 14 बार वह एक मैच में 10 या उससे अधिक विकेट झटक चुके हैं.
साल 2009 में अब्बास ने अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था. इसके बाद उन्हें पाकिस्तान के लिए पर्दापण करने में काफी समय लगा और साल 2017 में उन्होंने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू कैप पहनी.
इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अब्बास ने अब तक 13 ओवर गेंदबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर फेंके हैं और 38 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.
ये भी पढ़ें: ENG vs PAK: जो रूट ने की रिकी पोंटिंग की बराबरी
करियर पर एक नजर
अब्बास ने अब तक पाकिस्तान के लिए 31 टेस्ट मैच में 119 विकेट हासिल किए हैं. इसके अलावा पाकिस्तान के लिए उन्होंने 3 वनडे मैच खेलते हुए 1 विकेट लिया है. इसके अलावा फर्स्ट क्लास मैच में उन्होंने अब तक 222 मैच की 393 पारियों में 901 विकेट लिए हैं. इसके अलावा लिस्ट A में भी तेज गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया है और 63 मैच में 84 विकेट अपनी झोली में डाले है. वहीं, 38 टी-20 में उन्होंने 32 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. 36 साल के अब्बास फिलहाल पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में कमाल कर रहे हैं.
ऐसा है मैच का हाल
लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड 50.2 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 218 रन बना चुकी है. टीम के लिए जॉर्डन कॉक्स ने अर्धशतकीय पारी खेली और 105 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जेमी स्मिथ 76 गेंदों में 61 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद अब किस देश के खिलाफ खेलेगी टीम इंडिया? जानें पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
IND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
57 mins agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
1 hr agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
4 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
6 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
6 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines