MLS vs HBH: होबार्ट हरिकेंस और मेलबर्न स्टार्स के बीच बिग बैश लीग 2025-26 का नॉकआउट मुकाबला बैलेरीव ओवल होबार्ट में खेला गया. जहां पर मार्कस स्टोइनिस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. बारिश से बाधित होने के कारण मुकाबला सिर्फ 10 ओवर का हुआ. जहां पर होबार्ट हरिकेंस की टीम ने 10 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 114 रन बनाए. जवाब में डकवर्थ लुईस नियम के कारण मेलबर्न को 7 ओवरों में 85 रनों का लक्ष्य मिला. टीम 7 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर सिर्फ 81 रन ही बना सकी और 3 रनों से मुकाबला हार गई.
बीयू वेबस्टर ने संभाली होबार्ट की पारी
बारिश से बाधित मुकाबला होने के कारण सिर्फ 10-10 ओवर का ही मैच हुआ. टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी होबार्ट हरिकेंस के सलामी बल्लेबाज मिचेल ओवेन ने सिर्फ 7 रन ही बनाए. वहीं टिम वर्ड ने भी 10 रन ही जोड़े. बीयू वेबस्टर ने 26 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली. जिसमें 3 चौके और तीन गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए निखिल चौधरी ने भी 11 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली. इन दोनों पारियों के कारण ही 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाए. मेलबर्न स्टार्स के लिए हारिस रऊफ ने 2 विकेट अपने नाम किया. ग्लेन मैक्सवेल और मार्कस स्टोइनिस ने 1-1 विकेट हासिल किया.
ये भी पढ़ें: U19 WC: 18 साल के बल्लेबाज ने पलट डाला इंग्लैंड क्रिकेट का इतिहास, सबसे तेज शतक जड़ मचाई बल्ले से तबाही
मेलबर्न स्टार्स का सफर हुआ खत्म
मैच में दोबारा बारिश होने के कारण मेलबर्न स्टार्स को डकवर्थ लुईस नियम के कारण 7 ओवरों में 85 रनों का लक्ष्य मिला. टीम को बहुत ज्यादा खराब शुरुआत मिली. दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में ही पवेलियन लौट गए. जो क्लार्क ने 31 रन बनाकर लड़ाई की. वहीं कप्तान मार्कस स्टोइनिस सिर्फ 9 रन तो वहीं ग्लेन मैक्सवेल ने नाबाद 9 रन ही बनाए. जिसके कारण ही उनकी 7 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 81 रन ही बना सकी. निखिल चौधरी ने 1 ओवर में ही सिर्फ 5 रन ही दिए. रिली मेरेडिथ ने सिर्फ 2 विकेट झटके. इसी के साथ मेलबर्न स्टार्स का सफर इस सीजन में खत्म हो गया वहीं होबार्ट हरिकेंस की टीम ने दूसरे क्वालीफायर का टिकट कटा लिया है.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, मुंबई इंडियंस से मांगनी पड़ी मदद!
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
5 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
6 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
6 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
7 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
7 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
8 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
8 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
8 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
9 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines