---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

U19 WC: 18 साल के बल्लेबाज ने पलट डाला इंग्लैंड क्रिकेट का इतिहास, सबसे तेज शतक जड़ मचाई बल्ले से तबाही

Ben Mayes Fastest Century: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड के 18 वर्षीय बल्लेबाज बेन मेयस ने इतिहास रच डाला है. मेयस यूथ वनडे में इंग्लिश टीम की ओर से सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

---विज्ञापन---

Ben Mayes Fastest Century: इंग्लैंड के 18 वर्षीय बल्लेबाज बेन मेयस ने यूथ वनडे के इतिहास को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से पलटकर रख दिया है. अंडर-19 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मेयस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 65 गेंदों में शतक ठोक डाला. मेयस अंडर-19 विश्व कप में इंग्लैंड की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.

इसके साथ ही वह यूथ वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बैटर भी बन गए हैं. मेयस ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 191 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके दम पर इंग्लैंड 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 404 रन स्कोर बोर्ड पर लगाने में सफल रही.

---विज्ञापन---

बेन मेयस ने मचाया कोहराम

टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. बेन डॉकिंस बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और महज 5 रन बनाकर चलते बने. हालांकि, इसके बाद बेन मेयस ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए जोसेफ मूर्स के साथ मिलकर 129 गेंदों में 188 रनों की लाजवाब पारी खेली. मूर्स 65 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले RCB को लग सकता है बड़ा झटका, मुंबई इंडियंस से मांगनी पड़ी मदद! 

---विज्ञापन---

हालांकि, मेयस ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी जारी रखी और सिर्फ 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. मेयस ने 117 गेंदों का सामना करते हुए 191 रनों की यादगार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान मेयस ने 18 चौके और 8 गगनचुंबी सिक्स जमाए. मेयस इंग्लैंड की ओर से यूथ वनडे में सबसे तेज सेंचुरी लगाने वाले बैटर भी बन गए हैं.

इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी पारी

बेन मेयस इंग्लैंड की ओर से यूथ वनडे मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. मेयस की पारी के बूते अंडर-19 विश्व कप के इतिहास में पहली बार इंग्लैंड की टीम 400 रनों का आंकड़ा पार करने में सफल रही. अंतिम ओवरों में सेबेस्टियन मॉर्गन ने भी ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए सिर्फ 11 गेंदों में 24 रनों की विस्फोटक पारी खेली.

First published on: Jan 21, 2026 05:40 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola