MLC 2026: मेजर क्रिकेट लीग 2026 में एमआई न्यूयॉर्क की तरफ से निकोलस पूरन ने धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा है. वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने घातक बल्लेबाजी करते हुए महज 31 गेंदों में शतक जड़ दिया. मोनांक पटेल के आउट होने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे पूरन ने मैदान के हर कोने में शॉट्स लगाते हुए ऐतिहासिक शतक जड़ा. उनकी इस पारी के दम पर एमआई न्यूयॉर्क की टीम ने 20 ओवरों में 266 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा किया. टी20 क्रिकेट में बीते काफी समय से पूरन अपनी फॉर्म से जूझ रहे थे और अब उन्होंने धमाकेदार अंदाज में वापसी की है.
321 की स्ट्राइक रेट से ठोके रन
निकोलस पूरन ने इस मैच में गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 321.21 की स्ट्राइक रेट रनों की बारिश की. एलिमिनेटर के इस मैच में पूरन शुरुआत से ही ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नजर आए. उन्होंने इस मैच में 33 गेंदों में 106 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से 5 चौके और 13 गगनचुंबी छक्के जड़े. इससे पहले टूर्नामेंट में उन्होंने कुछ अच्छी पारियां जरूर खेलीं लेकिन नॉकआउट मैच में खेली गई ये खास पारी ही उनको मैच विनर बनाती है.
पोलार्ड ने भी खेली तूफानी पारी
किरोन पोलार्ड ने एमआई की तरफ से खेलते हुए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने इस मैच में 25 गेंदों में 64 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में उनके बल्ले से केवल एक चौका निकला और 8 छक्के आए. पूरन और पोलार्ड ने मिलकर इस मैच में 56 रनों की साझेदारी की. इस धमाकेदार पारी के बाद भी MI की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. वाशिंगटन फ्रीडम की टीम ने 8 गेंद रहते ही मैच अपने नाम कर लिया. टीम के लिए स्टीव स्मिथ और एंड्रीज गॉस ने शतक जड़ा और आसान जीत दिलाई.
ये भी पढ़िए- ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकता है IND vs PAK का हाईवोल्टेज मैच, ICC के नए फॉर्मेट ने बदले समीकरण
संबंधित खबरें
तीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
2 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
3 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
4 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
5 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
6 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
7 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
7 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines