Faf Du Plessis Century: मेजर लीग क्रिकेट 2026 का धमाकेदार अंदाज में आगाज हो गया है. सिएटल ओर्कास और टेक्सस सुपर किंग्स के बीच टूर्नामेंट का पहला मैच खेला गया है. इस मैच में रनों का अंबार लगा और दोनों टीमों के बल्लेबाजों ने कोहराम मचाया. सुपर किंग्स के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने दूसरी पारी में अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीता और शतक जड़ते हुए पहले मैच में टीम को शानदार जीत दिलाई.
सिएटल ओर्कास ने दिया 221 रनों का लक्ष्य
सिएटल ओर्कास ने पहले बल्लेबाजी की. टिम सीफर्ट और शायन जहांगीर के बीच 191 रनों की बेहतरीन साझेदारी देखने को मिली. शायन 78 रन बनाकर आउट हो गए. टिम सीफर्ट ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और 66 गेंदों में 6 छक्कों और 8 चौकों की मदद से 104 रन जड़ दिए. सिएटल ओर्कास ने 20 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए.
डु प्लेसिस की पारी के दम पर TSK की हुई जीत
टेक्सस सुपर किंग्स की शुरुआत खराब रही और साइतेजा मुक्कामाला 0 पर पवेलियन लौट गए. राइली रुसो और कप्तान फाफ डु प्लेसिस के बीच शानदार साझेदारी हुई. रुसो 49 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन फाफ का कोहराम जारी रहा. उन्होंने 52 गेंदों में नाबाद 113 रनों की पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के जड़े. इसी के दम पर टेक्सस सुपर किंग्स ने 18.3 ओवरों में 6 विकेट शेष रहते लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और बड़ी जीत दर्ज की.
ये भी पढ़ें:- ENG vs IND: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन होगा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के ODI स्क्वाड का ऐलान
डु प्लेसिस बने प्लेयर ऑफ द मैच
221 रनों के लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है. इसके बावजूद टेक्सस सुपर किंग्स के लिए फाफ डु प्लेसिस ने कप्तानी पारी खेली और शतक जड़ते हुए टीम की जीत पक्की की. इसी वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला. 41 साल की उम्र में फाफ का इस तरह बल्लेबाजी करना फैंस को हैरान कर रहा है.
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे वनडे के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की अचानक हुई स्क्वाड में एंट्री
संबंधित खबरें
'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
5 mins agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
31 mins agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
5 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
6 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
14 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines