MLC 2023: इन दिनों अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। इस लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में एमआई न्यू यॉर्क ने कमाल का खेल दिखाया और सेमीफाइनल में एंट्री मारी। हालांकि टीम के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन इस मुकाबले में फ्लॉप रहे, उन्होंने 10 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें सौरभ नेत्रवलकर ने अपना शिकार बनाया।
फ्लॉप रहे निकोलस पूरन
दरअसल, मुकाबले में एमआई की टीम ने तीसरे ओवर में मोनक पटेल के रूप में 9 रनों के स्कोर पर पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद पूरन बल्लेबाजी के लिए आए और थोड़ा समय लिया। लगातार डॉट बॉल खेलने के बाद पूरन ने आगे बढ़कर छक्का मारने की कोशिश की थी, लेकिन तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर ने सटीक गेंद से उनका मिडल स्टंप उखाड़ डाला।
ऐसे आउट हुए निकोलस पूरन
दरअसल, वाशिंगटन फ्रीडम के तेज गेंदबाज सौरभ अपनी टीम के लिए 7वां ओवर डालने आए थे। इस ओवर की पहली गेंद को पूरन ने अटैक करने का सोचा, लेकिन गेंदबाज ने पूरन की चाल परख ली और सटीक गेंद से मिडिल स्टंप उखाड़ दिया। पूरन ने मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाने के लिए पूरा जोर लगा दिया, लेकिन वह गेंद को पूरी तरह मिस कर गए और निराश होकर पवेलियन लौटे।
डेवाल्ड ब्रेविस रहे जीत के हीरो
मेजर लीग क्रिकेट का एलिमिनेटर मुकाबला वाशिंगटन फ्रीडम और एमआई न्यू यॉर्क के बीच खेला गया, जिसमें कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली एमआई की टीम ने 16 रनों से जीत दर्ज की। इस मुकाबले में एमआई के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने चौथे नंबर पर 41 गेंद पर 57 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है।
मैच का लेखा जोखा
एमआई ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 141 रन बनाए थे, इसके जवाब में वाशिंगटन की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 125 रन ही बना सकी और 16 रनों से मैच हार गई। वाशिंगटन के लिए आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए मार्को जानसेन ने सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। वहीं एमआई के लिए ट्रेंट बोल्ड ने 4 ओवर में 20 रन देकर 4 शिकार किए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे T20I में वैभव सूर्यवंशी की हो सकती है वापसी, संजू सैमसन के फिर फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
5 mins agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
7 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
8 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
9 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
9 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
9 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
10 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
11 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines