हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MLC 2023: इस टीम से जुड़े हारिस रऊफ और शादाब खान, PCB ने लगाई ये शर्त

विज्ञापन
MLC 2023 Shadab Khan Haris Rauf

नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रऊफ और ऑलराउंडर शादाब खान को मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के उद्घाटन संस्करण के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न ने खरीदा है। एमएलसी 13 जुलाई से 30 जुलाई तक डलास में होने वाली है। इसमें छह टीमें शामिल होंगी। शादाब और रऊफ को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न टीम में शामिल करने की बड़ी वजह उनके नेशनल टीम का हिस्सा न होना है।

एमएलसी के लिए पूरी तरह उपलब्ध होने की संभावना

ये दोनों इसी अवधि के दौरान श्रीलंका दौरे के लिए चुनी गई पाकिस्तान टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं। इसलिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) मिलने तक उनके एमएलसी के लिए पूरी तरह से उपलब्ध होने की संभावना है। वहीं इमाद वसीम और आजम खान एमएलसी में सिएटल ओर्कास में शामिल होने के लिए तैयार हैं।

25 हजार डॉलर का करना होगा भुगतान 

पीसीबी ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को शामिल करने के एमएलसी के अनुरोध पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है, लेकिन उनकी भागीदारी के लिए एक शर्त लगाई है। पीसीबी ने एमएलसी प्रबंधन से लीग में प्रत्येक खिलाड़ी की भागीदारी के लिए 25,000 डॉलर का भुगतान करने को कहा है।

विज्ञापन

कई जाने-माने खिलाड़ी ले रहे हैं हिस्सा 

टूर्नामेंट में कई जाने-माने खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिससे लीग के उद्घाटन सत्र को लेकर उत्साह बढ़ गया है। जेसन रॉय ने संयुक्त राज्य अमेरिका के नए ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के उद्घाटन संस्करण में खेलने के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अनुबंध छोड़ दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola