---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

डेल स्टेन छूटे पीछे, टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाजों में मिचेल स्टार्क की एंट्री, दो भारतीय भी शामिल

Top 10 Wicket Takers in Test Cricket: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 विकेट झटके. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बनाई. आइए जानते हैं कि इस सूची में कौन-कौन है.

---विज्ञापन---

Top 10 Wicket Takers in Test Cricket: मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी गेंदबाजी से कोहराम मचा दिया है. स्टार्क ने पहली पारी में 6 विकेट अपने नाम किए. इसी के साथ वह टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-10 लिस्ट में जगह बना चुके हैं. उन्होंने साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन को पीछे छोड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया है. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दो भारतीय भी शामिल हैं.

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

मुथैया मुरलीधरन टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 133 मैचों में 800 विकेट अपने नाम किए थे. लिस्ट में चौथे स्थान पर 619 विकेट के साथ भारतीय दिग्गज अनिल कुंबले मौजूद हैं, वहीं आर अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में आठवें स्थान पर हैं. डेल स्टेन 439 विकेट के साथ लिस्ट में 10वें नंबर पर थे और अब स्टार्क ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है. उनके नाम टेस्ट में 441 विकेट हैं. नीचे पूरी लिस्ट दी गई है:

---विज्ञापन---
रैंक खिलाड़ी मैच पारी विकेट औसत इकोनॉमी 5 विकेट हॉल 10 विकेट हॉल
1मुथैया मुरलीधरन13323080022.722.476722
2शेन वॉर्न14527370825.412.653710
3जेम्स एंडरसन 18835070426.452.79323
4अनिल कुंबले13223661929.652.69358
5स्टुअर्ट ब्रॉड 16730960427.682.97203
6नाथन लियोन 14326456830.322.94245
7ग्लेन मैक्ग्रा 12424356321.642.49293
8आर अश्विन 10620053724.002.83378
9कर्टनी वॉल्श 13224251924.442.53223
10मिचेल स्टार्क 10720544126.333.43193

ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने महज 22 गेंदों में झटके 5 विकेट, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का हाल बेहाल

स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ झटके 6 विकेट

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट मैच में 9 विकेट से हरा दिया. इसी वजह से कंगारू टीम को धमाकेदार अंदाज में वापसी करने की जरूरत थी और मिचेल स्टार्क ने दूसरे टेस्ट में कुछ ऐसा ही किया. उन्होंने पहली ही गेंद पर शादमान इस्लाम को आउट किया. इसके बाद उन्होंने तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो और लिटन दास को शून्य पर आउट किया. उन्होंने मोमिनुल हक का विकेट भी अपने नाम किया. अपने चौथे ओवर में ही स्टार्क ने 5 विकेट हॉल पूरा कर लिया था. इसके बाद उन्होंने शोरीफुल इस्लाम का विकेट भी झटका. यह इस पारी में उनका छठा विकेट था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs SL: टीम इंडिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका ने 3 खिलाड़ियों को किया बाहर, नया स्क्वाड आया सामने

First published on: Aug 22, 2026 09:49 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola