Mitchell Starc: बांग्लादेश ने पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को मात दी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था. दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके में शुरू हो गया है. पहले दिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी है. कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. उनका ये फैसला बढ़िया रहा. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मिचेल स्टार्क का तूफान आया. उन्होंने छह विकेट लेकर ऐतिहासिक कारनामा कर दिया. वो अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.
मिचेल स्टार्क ने बांग्लादेश को दिया झटका
मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज नहीं टिक पाया. स्टार्क ने 22 गेंदों में ही 5 विकेट उखाड़ दिए. इसके जरिए उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए. स्टार्क टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की टॉप-10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुके हैं. उन्होंन डेल स्टेन (439) को पीछे छोड़ा. वैसे टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेजी से पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड भी स्टार्क के पास ही है. उन्होंने ये कारनामा 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था. वहां पर स्टार्क ने 15 गेंदों में ही 5 विकेट ले लिए थे.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में स्टार्क का जलवा
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी मिचेल स्टार्क लगातार रिकॉर्ड बना रहे हैं. वो अभी तक 56 टेस्ट मैचों में 230 विकेट ले चुके हैं. स्टार्क लिस्ट में नंबर-1 पर आ चुके हैं. उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी नाथन लियोन को पीछे छोड़ दिया है. लियोन ने 57 मैचों में 225 विकेट अपने नाम किए हैं. पैट कमिंस उनके साथ संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर हैं. भारत के दिग्गज स्पिनर आर अश्विन के नाम 195 विकेट हैं और वो लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. अगर स्टार्क ऐसे ही धांसू गेंदबाजी करते रहे तो अन्य खिलाड़ियों से बहुत आगे निकल जाएंगे.
बांग्लादेश का हुआ बुरा हाल
बांग्लादेश की इस मुकाबले में बुरी हार तय लग रही है. टीम पहली पारी में सिर्फ 64 रन पर सिमट गई. शोरीफुल इस्लाम ने सबसे ज्यादा 14 रन बनाए. हैरान करने वाली बात ये है कि बांग्लादेश के चार बैट्समैन खाता ही नहीं खोल पाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टार्स ने छह, कप्तान पैट कमिंस ने तीन और जोश हेजलवुड ने एक विकेट लिया. अब देखना होगा कि दूसरी इनिंग में बांग्लादेश के बल्लेबाज कैसा प्रदर्शन करते हैं.
ये भी पढ़ें:- AUS vs BAN: मिचेल स्टार्क ने महज 22 गेंदों में झटके 5 विकेट, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश का हाल बेहाल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines