Mitchell Starc 450 Test Wickets: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में एक ऐसी उपलब्धि हासिल की है, जो आज तक कोई दूसरा बाएं हाथ का गेंदबाज नहीं कर सका. साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गकेबरहा में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में स्टार्क ने 450 विकेट पूरे कर इतिहास रच दिया. वह टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बने हैं. अपनी तेज गेंदबाजी के दम पर लंबे समय से बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करने वाले स्टार्क ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह ऑस्ट्रेलिया के सबसे अहम गेंदबाजों में से एक हैं.
स्टार्क ने ऐसे पूरे किए 450 टेस्ट विकेट
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले की पहली पारी में स्टार्क ने विकेट लेने की शुरुआत मैथ्यू ब्रीट्जके को आउट करके की. ब्रीट्जके सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद स्टार्क ने अपनी गेंदबाजी का असर जारी रखा और वियान मुल्डर का विकेट हासिल करते ही टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट का आंकड़ा छू लिया. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अपने नाम एक और बड़ा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया.
स्टार्क ने 20,577 गेंदों में 450 टेस्ट विकेट पूरे किए. इस तरह वह गेंदों के लिहाज से इस मुकाम तक पहुंचने वाले सबसे तेज गेंदबाज बन गए. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 450 विकेट हासिल करने के लिए 23,474 गेंदें फेंकी थीं. स्टार्क ने अपने टेस्ट करियर के 109वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की.
ये भी पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी, रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
450 विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में 450 विकेट पूरे करने वाले स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के चौथे गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले शेन वॉर्न, ग्लेन मैक्ग्रा और नाथन लायन यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. इन दिग्गज गेंदबाजों की सूची में शामिल होना स्टार्क के शानदार करियर की एक और बड़ी उपलब्धि है.
स्टार्क की खासियत उनकी रफ्तार के साथ गेंद को स्विंग कराने की क्षमता है. वह नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने के अलावा जरूरत पड़ने पर पुरानी गेंद से भी विकेट निकाल सकते हैं. यही वजह है कि वह लंबे समय से ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम के प्रमुख गेंदबाज बने हुए हैं.
ये भी पढ़ें: शेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
टेस्ट में मैचों के मुताबिक सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले गेंदबाज
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका) – 80 टेस्ट
रविचंद्रन अश्विन (भारत) – 89 टेस्ट
अनिल कुंबले (भारत) – 93 टेस्ट
ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया) – 100 टेस्ट
शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया) – 101 टेस्ट
मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया) – 109 टेस्ट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: न्यूजीलैंड में T20 विकेटों का बादशाह कौन?
43 mins agoना स्पिन खेल पा रहे, ना पेस! पाकिस्तान पर बोझ बने बाबर आजम
1 hr agoNZ में तबाही मचाने को तैयार अभिषेक शर्मा! निशाने पर होंगे ये 3 रिकॉर्ड
1 hr agoहार्दिक पांड्या का फैन की दीवानगी देख पिघला दिल, वीडियो वायरल
2 hrs agoICC रैंकिंग में भारतीय गेंदबाजों का जलवा, श्री चरणी और दीप्ति का दबदबा
2 hrs agoटीम इंडिया से बाहर चल रहे साई किशोर का रणजी में कमाल
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में ऋतुराज गायकवाड़ ने ठोका तूफानी शतक
4 hrs agoमुख्य चयनकर्ता बनने के बाद प्रज्ञान ओझा के सामने हैं ये 3 बड़ी चुनौती
5 hrs agoशेफाली वर्मा पर ICC का कड़ा एक्शन, मैच में गुस्सा दिखाना पड़ा भारी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines