हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ICC रैंकिंग में मिचेल स्टार्क ने खत्म की जसप्रीत बुमराह की बादशाहत, ऋषभ पंत को हुआ बड़ा फायदा

ICC Ranking: आईसीसी की नई टेस्ट रैंकिंग आई है. जहां पर टीम इंडिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. हालांकि टीम इंडिया के ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को अच्छे प्रदर्शन का इनाम भी इस रैंकिंग में मिला है.

विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह का आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दबदबा खत्म, (Pic Credit- ANI)

ICC Ranking: इंजरी के कारण जसप्रीत बुमराह लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी वो 600 दिनों तक टेस्ट फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज रहे हैं. अब ऑस्ट्रेलिया के सुपरस्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उनकी बादशाहत खत्म कर दी है. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में 10 विकेट हॉल लेकर 36 साल के स्टार्क को नंबर 1 पर पहुंचने का सुनहरा मौका मिला है. हालांकि इससे बुमराह का दबदबा खत्म हुआ है. इस आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत को भी बड़ा फायदा हुआ है. 

जसप्रीत बुमराह को हुआ बड़ा नुकसान 

मिचेल स्टार्क अब आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. स्टार्क पहली बार अपने टेस्ट करियर में नंबर 1 पर पहुंचे हैं. बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के बाद स्टार्क को 2 स्थान का फायदा हुआ है. वहीं जसप्रीत बुमराह 1 स्थान के नुकसान की वजह से 600 दिनों के बाद टॉप से हट गए हैं. बुमराह अब दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं. मैट हेनरी भी 1 स्थान के नुकसान की वजह से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं.

 1 स्थान के फायदे की वजह से पैट कमिंस अब चौथे पायदान पर नजर आ रहे हैं. मोहम्मद सिराज को भी 4 स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो अब रैंकिंग में 18वें स्थान पर नजर आ रहे हैं. 3 स्थान के नुकसान के साथ रवींद्र जडेजा 19वें नंबर पर है. हालांकि ऑलराउंडर की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा अभी भी टॉप पर ही बने हुए हैं. इस रैंकिंग के टॉप 5 में बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. पैट कमिंस को हालांकि यहां भी 1 स्थान का फायदा हुआ है. जिसके कारण वो अब 7वें नंबर पर नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

ऋषभ पंत को हुआ बड़ा फायदा  

नंबर 3 के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल सिर्फ 4 टेस्ट मैचों के बाद ही 59वें नंबर पर पहुंच गए हैं. पडिक्कल के पास अभी और ऊपर जाने का मौका है. बल्लेबाजी में टॉप पर हैरी ब्रूक का दबदबा बरकरार है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत 6 स्थान के फायदे के साथ अब 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं. वहीं भारतीय कप्तान शुभमन गिल भी 7वें स्थान पर ही बने हुए हैं. हालांकि यशस्वी जायसवाल अब टॉप 10 से बाहर हो चुके हैं. 

ये भी पढ़ें: भारत के लिए WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, एक हो चुका है रिटायर

विज्ञापन

केएल राहुल 5 स्थान के फायदे के कारण अब टॉप 30 में पहुंच गए हैं. वहीं रवींद्र जडेजा को बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी 7 स्थान का नुकसान हुआ है. जिसके कारण ही वो 29वें नंबर पर अब नजर आ रहे हैं. इसके अलावा ध्रुव जुरेल को भी अच्छी बल्लेबाजी का फायदा मिला है. कोलंबो टेस्ट मैच के खत्म होने के बाद इस रैंकिंग में कुछ और बड़े बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं.

ये भी पढ़ें: जायसवाल-सिराज समेत 4 भारतीय खिलाड़ियों को ICC रैंकिंग में हुआ बड़ा नुकसान, खराब प्रदर्शन बनी वजह

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola