भारत के लिए WTC इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, एक हो चुका है रिटायर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा है. टीम इंडिया के कुछ गेंदबाज हैं जिन्होंने बहुत उपलब्धियां हासिल की हैं. इन्होंने विदेशों जाकर भी विकेट उखाड़े हैं. आइए आपको पांच ऐसे ही गेंदबाजों के बारे में बताते हैं.

WTC
1 / 6
WTC में इन गेंदबाजों का रहा है दबदबा (Image: Instagram/jaspritb1)

ICC World Test Championship: मौजूदा समय में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का चौथा साइक्ल जारी है. टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेल रही है. दोनों टेस्ट मैचों में भारतीय बॉलर्स का जलवा देखने को मिला है. श्रीलंकाई बल्लेबाज बिल्कुल भी सामना नहीं कर पाए हैं. WTC की भी चर्चा लगातार चल रही है. इसमें टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बेहतरीन रिकॉर्ड बनाए हैं. खासतौर पर भारतीय टीम के गेंदबाजों का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली लिस्ट में दबदबा है. स्पिनर्स ने विदेशी पिचों पर खूब विकेट उखाड़े हैं. यहां हम भारत के पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंनेWTC में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

विज्ञापन

आर अश्विन का कमाल

आर अश्विन का कमाल2 / 6

आर अश्विन का टेस्ट रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने हमेशा अपनी फिरकी की जाल में बल्लेबाजों को फंसाया है. WTC इतिहास में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी अश्विन हैं. उन्होंने 41 मैचों की 78 पारियों  में 195 विकेट अपने नाम किए हैं. 2019 से 2024 तक वो भारत के लिए टेस्ट मैच खेले हैं. अश्विन ने 11 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. अश्विन की इकॉनमी 2.83  की रही है. (Image: Instagram/rashwin99)

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में दिखाया दम

जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी में दिखाया दम3 / 6

जसप्रीत बुमराह भी कई सालों से टीम इंडिया के लिए अपनी तेज गेंदबाजी से बवाल मचा रहे हैं. वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 42 मैचों की 79 पारियों में 185 विकेट अभी तक अपने नाम किए हैं. उन्होंने 13 बार 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. बुमराह की इकॉनमी 2.80 की रही है. बुमराह अभी टीम इंडिया का हिस्सा हैं. वो बहुत जल्द अश्विन को पीछे कर टॉप पर आ सकते हैं. (Image: Instagram/jaspritb1)

लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी शामिल

लिस्ट में रवींद्र जडेजा भी शामिल4 / 6

रवींद्र जडेजा तीसरे नंबर पर हैं. वो भी कई सालों से टेस्ट में अपनी स्पिन से कमाल दिखा रहे हैं. पिछले कुछ सालों में तो उन्होंने विदेशी पिचों पर अपनी गेंदबाजी से खूब कहर ढाया है. वो अब तक 50 मैचों की 93 पारियों में 162 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उनकी इकॉनमी 2.86 की रही है. 6 बार उन्होंने 5 विकेट लेने का कारनामा किया है. जडेजा ने WTC में खूब रन भी बनाए हैं. बहुत जल्द वो तीन हजार का आंकड़ा पार करने वाले हैं. (Image: Instagram/ royalnavghan.official)

विज्ञापन

मोहम्मद सिराज का दम

मोहम्मद सिराज का दम5 / 6

मोहम्मद सिराज ने भी अपनी तेज गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया है. विदेशी पिचों पर सिराज काफी असरदार साबित हुई हैं.WTC में उनका प्रदर्शन भी बेहतरीन रहा है. उन्होंने अभी तक 47 मैचों की 88 पारियों में 143 विकेट अपने नाम किए हैं. उनकी इकॉनमी 3.50 की रही है. वो 5 बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी कर चुके हैं. सिराज लगातार अपनी बॉलिंग से प्रभावित कर रहे हैं. आगे जाकर वो लिस्ट में टॉप पर पहुंच सकते हैं. (Image: Instagram/mohammedsirajofficial)

मोहम्मद शमी का भी रिकॉर्ड है काफी अच्छा

मोहम्मद शमी का भी रिकॉर्ड है काफी अच्छा6 / 6

मोहम्मद शमी लंबे समय से टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. WTC में उन्होंने भी अपना दम दिखाया है. वो 24 मैचों की 45 पारियों में 85 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. उनकी इकॉनमी 3.17 की रही है. उन्होंने अभी तक दो बार पांच विकेट लिए हैं. शमी घरेलू क्रिकेट में तगड़े प्रदर्शन से टीम में आने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं. भविष्य में उनकी दोबारा टेस्ट टीम में वापसी हो सकती है. उसके बाद उनकी गेंदबाजी के आंकड़े और बेहतरीन हो जाएंगे. (Image: Instagram/mdshami.11)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन