Mitchell Santner Ruled Out After Testing Positive for COVID-19: पाकिस्तान की टीम मौजूदा समय में न्यूजीलैंड के दौरे पर है। यहां दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं। सीरीज का पहला मुकाबला आज (12 जनवरी) ऑकलैंड में खेला जाएगा। उससे पहले कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मिचेल सैंटनर कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद सैंटनर पहले टी20 मुकाबले से शिरकत नहीं करेंगे। 31 वर्षीय सैंटनर मैदान में कब वापसी करेंगे? फिलहाल इस खबर की पुष्टि नहीं हो पाई है।
न्यूजीलैंड की टी20 अभियान को झटका:
टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज एक जून से हो रहा है। उससे पहले सभी टीमों के लिए उसके मुकाबले काफी अहम हो गए हैं। न्यूजीलैंड की टीम भी टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा के लिए कठिन परिश्रम कर रही हैं। उससे पहले अहम मुकाबले के दौरान सैंटनर का कोविड पॉजिटिव पाया जाना टीम के लिए अच्छा सकेंत नहीं है। सैंटनर कीवी टीम में स्थिरता प्रदान करते हैं। वह गेंदबाजी के साथ-साथ निचले क्रम में बल्ले से भी मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर वह टीम की अगुवाई करने की भी काबिलियत रखते हैं।
यह भी पढ़ें- रिंकू सिंह ने खोला राज, बताया उस शख्स का नाम, जिसने बनाया मैच फिनिशर
सैंटनर की स्थिति पर बोर्ड का आया बयान:
सैंटनर के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने स्थिति पर जानकारी साझा की है। बोर्ड ने बताया है कि सैंटनर पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में हिस्सा लेने के लिए ईडन पार्क का दौरा नहीं करेंगे। सैंटनर को कोविड पॉजिटिव पाया गया है। मेडिकल टीम आने वाले समय में उनके ऊपर अपनी नजरें गड़ाए हुए है। फिलहाल, वह यहां से अकेले अपने घर हैमिल्टन के लिए रवाना होंगे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
6 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
7 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
8 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
8 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
9 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
9 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines