ईशान किशन को टीम में वापसी के लिए रणजी ट्रॉफी में करना होगा कमाल, तब मिलेगा मौका

Ishan Kishan Back To Ranji Trophy: इंटरनेशनल क्रिकेट से ब्रेक लेने के बाद अब ईशान किशन जल्द ही रणजी ट्रॉफी में वापसी कर सकते हैं।

Ishan Kishan Team India Break Due To IPL 2024 Pakistan Former Cricketer Kamran Akmal States

Ishan Kishan Team India Break Due To IPL 2024 (Image- X)

Ishan Kishan Back To Ranji Trophy: भारतीय टीम इन दिनों अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज खेल रही है। इस सीरीज से टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन बाहर है। ईशान किशन के टीम से बाहर रहने के बाद सेलेक्टर्स पर भी काफी सवाल भी उठे थे। इसके बाद काफी खबरें भी उठी थी कि ईशान किशन को बीसीसीआई ने अनुशासनहीनता के चलते टीम से बाहर किया है लेकिन बाद में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टी20 मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड ने इन सभी खबरों का खंड़न कर दिया था।

विज्ञापन

टीम में वापसी के लिए पार करना होगा रणजी का रण

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को अफगानिस्तान सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। हालांकि इससे पहले ईशान किशन को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल किया गया था लेकिन फिर ईशान किशन ने बीसीसीआई से ब्रेक मांगा था। जिसके बाद अब ईशान किशन रणजी ट्रॉफी में वापसी कर रहे हैं।

विज्ञापन

इसको लेकर खुद टीम इंडिया के हेड कोच ने कहा था कि ईशान किशन को अब घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा। अब ईशान किशन की रणजी ट्रॉफी में वापसी को लेकर झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिन देबाशीष चक्रवर्ती ने कहा कि ईशान किशन जैसे ही खुद को चयन के लिए उपलब्ध कराएंगे, सीधे झारखंड की अंतिम एकादश में शामिल हो जाएंगे।

https://twitter.com/realgautam3/status/1745027299844747620

विज्ञापन

इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं वापसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज में ईशान किशन की वापसी हो सकती है। हालांकि ये ईशान के लिए उतना आसान नहीं होने वाला है। क्योंकि इंग्लैंड के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए केएस भरत भी अपनी दांवेदारी पेस करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ